सबसे ज्यादा लोगों को सिंगल डोज लगाने वाला पहला राज्य बना यूपी, डेल्टा प्लस को लेकर हाई अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। साथ ही रिकवरी रेट भी सुधर रहा है। वहीं, वैक्सीनेशन भी वापस से ट्रैक पर आता दिख रहा है। प्रदेश में रोजाना 7 से 8 लाख डोज वैक्सीन की लग रही हैं। अब उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा तीन करोड़ लोगों को सिंगल डोज लगाने वाला पहला राज्य बन गया। हालांकि, डेल्टा प्लस को लेकर हाई अलर्ट जारी है। इस बीच गुरुवार को 100 से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव मरीज केस दर्ज हुए हैं। अहम बात यह है कि सूबे के 33 जनपदों में कोरोना के मरीज शून्य है।

UP on high alert for delta plus variant of coronavirus

बीते गुरुवार (8 जुलाई) को 24 घंटे में 2 लाख 59 हजार 174 के करीब टेस्ट किए गए हैं। इस दौरान 112 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई। मरीजों की मौत की संख्या 10 रही। 64 दिन से केस कम हो रहे हैं, इस बीच बीते 24 घंटे में 258 लोगों रिकवर हुए हैं। फिलहाल 1789 एक्टिव केस हैं।

वहीं अब श्रावस्ती, अलीगढ़ व कासगंज भी कोरोना मुक्त हो गए। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के मुताबिक, कोरोना मुक्त जनपदों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित भी करेंगे। इन जनपदों में कोई एक्टिव केस नहीं रह गया है। साथ ही 7 दिन से किसी मरीज में वायरस की पुष्टि भी नहीं हुई है।

मरीजों की कुल पॉजिटिविटी रेट 3 फीसद घटकर 2.88 रह गई है। इसके अलावा अगर बीते 24 घंटे की बात करे तो राज्य में पॉजिटिविटी रेट 0.04 फीसद है। वहीं मृत्युदर अभी भी 1 फीसद पर बनी हुई है। जून में प्रदेश में संक्रमण दर का औसत 1 फीसद रहा। अब तक कुल संक्रमण दर 2.85 फीसद है।

30 अप्रैल को यूपी में सर्वाधिक एक्टिव केस 3 लाख 10 हजार 783 रहे। अब यह संख्या घटकर 2 हजार से नीचे आ गई है। वहीं, रिकवरी रेट मार्च में जहां 98.2 फीसद थी। अप्रैल में घटकर 76 फीसद तक पहुंच गई। वर्तमान में फिर रिकवरी रेट 98.6 फीसद हो गई है। राज्य के 33 जिलों में कोरोना के केस शून्य रहे। 41 जनपदों में 10 से कम मरीज रहे, सिर्फ बनारस में डबल डिजिट में मरीज रिकॉर्ड किए गए। वहीं, लखनऊ में भी मार्च बाद 10 से कम केस मिले।

डेल्टा प्लस के केस अभी तक यूपी समेत देश के 13 राज्यों में रिपोर्ट किए गए हैं। 51 से अधिक मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है।ऐसे में एयरपोर्ट, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन पर अलर्ट है।हेल्थ टीम इन मरीजों का कोरोना टेस्ट कर रही है।वहीं पॉजिटिव आए मरीजों का सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी भेजा जा रहा है।

यूपी में वैक्सीनेशन रफ्तार पकड़ रहा है। हर रोज 7 से 8 लाख डोज लग रही हैं। वहीं, यूपी, देश में सबसे ज्यादा तीन करोड़ लोगों को सिंगल डोज लगाने वाला पहला राज्य बन गया। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, राज्य में पहले 4 से 5 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाती थी। जून के दूसरे सप्ताह से हर रोज 6 लाख टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। वहीं, 21 जून से हेल्थ टीम द्वारा सात लाख से साढ़े 8 लाख तक रोज डोज लगाना शुरू किया। ऐसे में जून में 1 करोड़ डोज लगाने का लक्ष्य 24 दिन में हासिल कर लिया गया।

बीती 5 जुलाई को एक दिन में 10 लाख 3 हजार 425 डोज लगाई गई। यह अब तक का एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 24 जून को 8.63 लाख को टीका लगा था। उत्तर प्रदेश 3 करोड़ आबादी को सिंगल डोज लगाकर देश में पहले स्थान पर है।

यूपी में गुरुवार यानी 8 जुलाई तक 6540 केंद्र पर टीका लगा। अब तक कुल 3 करोड़ 58 लाख 35 हजार 932 को डोज लगी। इसमें 3 करोड़ 3 लाख, 34 हजार, 706 को पहली डोज और 55 लाख, 1हजार 226 से अधिक को दूसरी डोज लगी। गुरुवार को शाम पांच बजे तक 6,69,094 को डोज लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+