UP: पॉलीटेक्निक संस्थानों में जल्द शुरू होंगे सर्टिफिकेट कोर्स, प्रशिक्षण के बाद दिलाई जाएगी नौकरी

UP: पॉलीटेक्निक संस्थानों में जल्द शुरू होंगे सर्टिफिकेट कोर्स, प्रशिक्षण के बाद दिलाई जाएगी नौकरी

लखनऊ, 02 जुलाई: कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार उत्तर प्रदेश में धीमी पड़ गई है। कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगने के साथ ही पॉलीटेक्निक संस्थानों में कोर्स के संचालन को लेकर मंथन चल रहा है। दरअसल, पॉलीटेक्निक संस्थानों में तीन साल के डिप्लोमा के साथ ही अब अल्पकालीन तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बता दें कि रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स को संचालित करने के लिए अखिल भारतीय तकनीकी परिषद की ओर से हरी झंडी मिल गई है।

UP: Certificate courses will start soon in polytechnic institutes, jobs will be given after training

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक संस्थानों में कौशल विकास मिशन के तहत अल्प अवधि के कोर्स संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया था जिसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने संचालन के लिए हरी झंडी दे दी है। कोरोना संक्रमण के चलते अभी कोर्स के संचालन को लेकर मंथन चल रहा है। कौशल विकास मिशन के तहत सभी संस्थानों में अगले महीने के अंत तक सेंटर खोलने का कार्य पूरा होने की संभावना है। लखनऊ समेत प्रदेश के सभी 150 सरकारी और 19 सहायता प्राप्त संस्थाओं में कोर्स का संचालन किया जाएगा।

प्रशिक्षण के साथ मिलेगी नौकरी
हाईस्कूल या इंटर पास युवा जिनकी उम्र 14 से 35 वर्ष के बीच हैं, वे प्रशिक्षण में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए युवाओं को उप्र कौशल विकास मिशन के वेबपोर्टल (यूपीएसडीएम.जीओवी.इन) पर पंजीयन कराना होगा। पोर्टल पर ही ट्रेडों की जानकारी मिल जाएगी। कौशल विकास मिशन की ओर से 52 सेक्टरों में 634 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। 90 दिन से 180 दिनों के कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पॉलीटेक्निक संस्थानों की ओर से युवाओं को नौकरी भी दिलाई जाएगी।

नौकरी के मिलेंगे अधिक अवसर
प्राविधिक शिक्षा परिषद सचिव एसके सोनकर ने बताया कि प्रदेश सरकार की पहल पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के साथ ही कौशल विकास केंद्र के संचालन की प्रक्रिया शुरू होगी। कोरोना संक्रमण के चलते आनलाइन संचालन को लेकर मंथन किया जा रहा है। सेंटर खुलने से कम पढ़े लिखे बेरोजगारों को प्रशिक्षण के साथ नौकरी के अधिक अवसर भी मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+