कैंसर संस्थान और बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज का नामाकरण होगा कल्याण सिंह के नाम पर, योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सम्मान में यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कैंसर संस्थान और बुलंदशहर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 21 अगस्त की देर शाम 89 साल की उम्र में लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया था। वे दो माह से अस्पताल में भर्ती थे। 23 अगस्त को बुलंदशहर में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह 'बाबू जी' को श्रद्धांजलि देने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दो दिन पहले ही अयोध्या समेत 6 जिलों की एक-एक सड़कों का नाम कल्याण सिंह को समर्पित करने का ऐलान किया था। इसके मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क 'कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जानी जाएगी। इसके अलावा लखनऊ, बुलंदशहर, एटा, अलीगढ़ और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम पूर्व सीएम के नाम पर रखा जाना है। डिप्टी सीएम के मुताबिक, इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट से पास करा दिया जाएगा।
कल्याण सिंह यूपी में भाजपा के पहले सीएम थे। उन्होंने पहली बार सीएम बनने के बाद मंत्रिमंडल के साथ सीधे अयोध्या में जाकर राम मंदिर बनाने की शपथ ली थी। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराए जाने के दौरान कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने की अनुमति नहीं दी थी। प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़ी हस्तियों ने लखनऊ आकर पूर्व CM के अंतिम दर्शन किए थे। इसके बाद अलीगढ़ में सोमवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications