'किसानों की फसल नुकसान की भरपाई और समाधान के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं'
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जहां ओलावृष्टि या सेम आदि के कारण किसान की फसल खराब होती है तो उपायुक्त के माध्यम से रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी, सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। सेम वाले क्षेत्र में अतिरिक्त पाईप या पंपिंग सैट भी जरूरत अनुसार लगाए जाएंगे।

दुष्यंत चौटाला (जिनके पास राजस्व एवं आपदा विभाग का प्रभार भी है) ने आज एक विधायक के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में 18 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां अतिरिक्त बारिश न होने के बावजूद भी लो-लाइन एरिया में पानी ठहरा रहता है और किसानों की फसलें खराब होती हैं। उन्होंने बताया कि आपदा विभाग की पहली बैठक जनवरी में हो चुकी है तथा दूसरी बैठक अप्रैल में होगी, अगर कोई विधायक इससे पहले अपने-अपने जिला के उपायुक्त से मिलकर रिपोर्ट तैयार कर भिजवा दें तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी सीएम ने बताया कि पिछले वर्ष भी आपदा विभाग द्वारा गठित कमेटी ने 40 करोड़ रूपए किसानों की आर्थिक सहायता के लिए मंजूर किए थे। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि परसों भी राज्य के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई थी, उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, जहां से नुकसान की रिपोर्ट आएगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वहां किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications