कोरोना के इलाज के लिए अब ज्यादा खर्च करने की नहीं जरूरत, हरियाणा सरकार ने तय किए जांच रेट

हिसार। कोविड उपचार के लिए जरूरी जांचों में परिवर्तन किया गया है। अब लोगों को और किफायती दरों पर कोविड उपचार के लिए जांचें उपलब्ध रहेंगी। इसमें एमआरआइ व सिटी स्कैन को शामिल किया गया है। खास बात है कि सरकार ने जो दरें तय की हैं उससे अधिक अस्पताल चार्ज भी नहीं कर सकते हैं। इन दरों में पीपीई, डाक्यूमेंटेशन, रिर्पोटिंग, फिल्मस, जीएसटी व अन्य टैक्स की दरें भी शामिल हैं। यानि अस्पताल संचालक इन सामानों के अतिरिक्त रुपये भी नहीं ले सकते हैं।

इसके साथ ही समझौता ज्ञापन के तहत पीपीपी माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को ये सेवा देने वाले जांच केंद्रों पर उक्त दरें लागू नहीं होगी। पहले इन जांचों के लिए अधिक रुपये लिए जाते थे मगर अब सरकार ने इसे और भी कम किया है। इसके साथ ही यह दरें अस्पतालों को अपने यहां होर्डिंग पर लगवानी होगी। अगर इनकी पालना नहीं की गई तो कार्रवाई करने की भी जिला प्रशासन ने हिदायत दी है।

कोविड टेस्ट की संशोधित दरें हुई जारी, न मानी तो होगी कार्रवाई
एमआरआई ब्रेन या हैड (कन्ट्रास्ट के साथ)- 3 हजार रुपये
एमआरआई ब्रेन या हैड (कन्ट्रास्ट के बिना)- 2200 रुपये की अधिकतम
एमआरआई आर्बिट (कन्ट्रास्ट के साथ)- 2300 रुपये
एमआरआई आर्बिट (कन्ट्रास्ट के बिना)- 1700 रुपये
एमआरआई पीएनएस (कन्ट्रास्ट के साथ)- 4 हजार रुपये
एमआरआई पीएनएस (कन्ट्रास्ट के बिना)- 2500 रुपये

covid 19

सीटी पीएनएस (कन्ट्रास्ट के साथ)- 1800 रुपये
सीटी पीएनएस (कन्ट्रास्ट के बिना)- 1000 रुपये
सीटी एचआरसीटी चेस्ट- 1800 रुपये अधिकतम

आज इन स्थानों पर चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान
डिप्टी सिविल सर्जन डा. तरूण ने बताया कि शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर कोरोना टीकाकरण के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान के लिए शहर के 8 स्थान चयनित किए गए है। महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल, सेक्टर 1-4 के अर्बन हेल्थ सेंटर, रेलवे अस्पताल, टीबी अस्पताल, जयदेव धर्मशाला, अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास स्कूल, माडल टाउन गुरुद्वारा साहिब तथा सामुदायिक केंद्र पटेल नगर में कोरोना महामारी से बचाव के टीके लगाए जाएगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+