Syrma SGS Technology को 2025 में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बेस्ट वर्कप्लेस का मिला सम्मान

Syrma SGS Technology News: सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी, देश की प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी है। ग्रेट प्लेस टू वर्क (Great Place To Work®) की ओर से कराए सर्वे में इलेक्ट्रॉनिक्स की श्रेणी में कंपनी को 2025 में भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है। यह संस्था कार्यस्थलों की संस्कृति और कर्मचारियों के अनुभवों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करती है।

Syrma SGS को मिला यह सम्मान और मान्यता उसके इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मूल्य-आधारित, कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखने के संगठन की कार्यशैली पर मुहर लगाता है।

Syrma SGS Technology

Syrma SGS ने हमेशा ही अपने सहकर्मियों की भलाई और विकास को प्राथमिकता दी है। कंपनी के लिए भारत में 9000+ लोग काम कर रहे हैं, जिनमें अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारी भी शामिल हैं। कंपनी का अपने कर्मियों को सर्वोपरि मानने के दृष्टिकोण इसके कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी झलकता है। इसके तहत कौशल विकास केंद्र की सुविधा देना, संस्थागत साझेदारी और सालाना सीखने के लिए 60,000 से ज्यादा घंटे समर्पित किए जाने जैसी कार्य-योजना शामिल है।

ऐसी हरेक पहल का उद्देश्य हमारे कर्मियों को नई तकनीकों से जोड़ना है। जैसे कि इंडस्ट्री 4.0, IoT, और एआई-संचालित ऑटोमेशन वगैरह। हम अपने साथ काम कर रहे लोगों को भविष्य की जरूरत के मुताबिक कौशल से लैस कर रहे हैं। Syrma SGS ने अपने कर्मचारियों की प्रतिक्रिया और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल और लगातार अपनी कार्यशैली का मूल्यांकन करने जैसी प्रक्रियाओं की वजह से इस प्रतिष्ठित सूची में अपनी जगह बनाई है।

Syrma SGS इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) क्षेत्र में निरंतर इनोवेशन करने, करियर विकास कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला और समावेशी नीतियों की वजह से अपना विशेष स्थान रखती है। कंपनी की हमेशा कोशिश रही है कि सक्रिय तौर पर विविधता और समावेशी संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए। कंपनी की समावेशी संस्कृति इससे समझ सकते हैं कि इसकी शॉप फ्लोर में 47% महिलाएं हैं। काम के सुविधाजनक घंटे, मातृत्व अवकाश और सुरक्षित परिवहन जैसी पहल, Syrma SGS की कार्यसंस्कृति को बेहतर बनाती हैं। ये सारी पहल अपने कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और सहयोगात्मक वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हैं। ।

चार बार Great Place to Work® प्रमाणित कंपनी और अब यह हालिया मान्यता हमारी बेहतरीन कार्यसंस्कृति की पुष्टि करते हैं। लंबे समय से प्रचलित भरोसे पर भी मुहर लगाते हैं कि टिकाऊ कारोबार की नींव हमेशा स्वस्थ और मजबूत संस्कृतियों पर आधारित होती हैं। Great Place To Work® मान्यता देने से पहले कठिन पद्धति का पालन करता है। इसमें पहचान जाहिर किए बिना कर्मचारी सर्वेक्षण होते हैं। कंपनी की कार्यप्रणाली को सर्वे ऑडिट के साथ जोड़ा जाता है। प्रतिस्पर्धी और तेजी से विकसित हो रहे इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उद्योग में सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल होना, Syrma SGS के लगातार प्रयासों का प्रमाण है।

सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी लिमिटेड के बारे में जानें

सिरमा एसजीएस भारत की इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिज़ाइन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की अग्रणी कंपनी में से एक है। 30 से अधिक सालों की हमारी विशेषज्ञता इस क्षेत्र में रही है। इनोवेशन और कुशल ईएमएस (EMS) चाहने वाले ग्राहकों के लिए सिरमा एसजीएस पसंदीदा विकल्प है। कंपनी 20+ देशों में 300+ ग्राहकों को अपनी सर्विस दे रही है। कंपनी का पूरे भारत में मैन्युफेक्चरिंग नेटवर्क, जैसे कि चेन्नई, बेंगलुरु, मानेसर, गुरुग्राम, पुणे, नोएडा, जोधपुर और बद्दी में हैं। साथ ही, चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु और स्टटगार्ट (जर्मनी) में अनुसंधान एवं विकास केंद्र (R&D Centres) मौजूद हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 में, सिरमा एसजीएस का लगभग ₹3,836 करोड़ का कुल राजस्व रहा है। कंपनी उत्पाद डिज़ाइन, असेंबली (पीसीबीए और बॉक्स बिल्ड), क्विक प्रोटोटाइपिंग, और टेस्टर डेवलपमेंट सर्वित सहित दूसरी सेवाओं समेत और भी बहुत से क्षेत्रों में है। ईएमएस के अलावा, सिरमा एसजीएस आरएफआईडी टैग और इनले, उच्च-आवृत्ति चुंबकीय घटक, और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल्स के लिए ओईएम समाधान भी प्रदान करती है।

कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सर्विस देने की रही है। यह सोच उन करोड़ों यूनिट्स में दिखाई देती है जो पिछले एक दशक में वैश्विक स्तर पर वितरित की गई हैं। साथ ही, लंबे समय से हमारे संबंध अपने वैश्विक ग्रााहकों के साथ बरकरार हैं, यह भी हमारी उत्कृष्टता का प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+