हरियाणा की मंत्री कमलेश ढांडा ने राममंदिर निर्माण के लिए 2,51000 रुपए चंदा दिया
चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है। यह जानकारी हरियाणा के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से दी गई। बताया गया कि, कमलेश ढांडा ने श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के तहत 2,51,000 रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के हरियाणा प्रान्त प्रमुख श्री राकेश त्यागी व सुश्री मंजुल पालीवाल ने ढांडा से भेंट की थी। इस दौरान उन्होंने स्वेच्छा से ये राशि भेंट की।

सूचना विभाग द्वारा एक और अहम जानकारी दी गई। बताया गया कि, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 22 फरवरी, 2021 को सुबह 11.00 से दोपहर 1.00 बजे तक कार्यकारी अभियंता के कार्यालय, पंचकूला में की जाएगी। निगम के प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सदस्य, उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यत: बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोडऩे बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications