नागा चैतन्य नहीं हैं 'मायासभा' वेब सीरीज का हिस्सा, टीम ने उड़ती खबरों को बताया अफवाह

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य को लेकर चल रही अफवाहों पर अब विराम लग गया है। बीते कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि वह डायरेक्टर देव कट्टा की राजनीतिक वेब सीरीज मायासभा में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब अभिनेता की टीम ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि नागा चैतन्य का इस प्रोजेक्ट से कोई लेना-देना नहीं है।

naga

नागा चैतन्य उन सितारों में से हैं, जिनका नाम किसी भी प्रोजेक्ट से जुड़ते ही सुर्खियां बटोरने लगता है। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी पर्सनालिटी भी लोगों को खूब भाती है। यही वजह है कि उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती है।

फिलहाल NC24 में व्यस्त हैं चैतन्य

इस वक्त नागा चैतन्य अपनी अगली फिल्म NC24 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो उनकी 24वीं फिल्म है। इस फिल्म को कार्तिक वर्मा दांडू निर्देशित कर रहे हैं, और यह एक भव्य रहस्यमय थ्रिलर के रूप में तैयार की जा रही है। इसका निर्माण बीवीएसएन प्रसाद और निर्देशक सुकुमार के बैनर SVCC व Sukumar Writings के तहत किया जा रहा है।

हाल ही में नागा चैतन्य के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का एक इंटेंस पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें उन्हें एक पौराणिक और साहसिक किरदार में दिखाया गया है। अजनीश लोकनाथ इस फिल्म का संगीत दे रहे हैं।

स्पर्श श्रीवास्तव और मीनाक्षी चौधरी की हो सकती है एंट्री

इस फिल्म में 'लापता लेडीज़' फेम स्पर्श श्रीवास्तव की अहम भूमिका है, जबकि अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी के भी फिल्म से जुड़ने की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म नागा चैतन्य के करियर का एक नया मोड़ साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+