सीएम भूपेश बघेल ने कोरबा के लोगों के दी 836 करोड़ रुपये की सौगात, लोगों को किया संबोधित

कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 836 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरबा जिला के लोगों के विकास और समृद्धि के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कोरबा के घण्टाघर मैदान स्थित ओपन ऑडिटोरियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर अजगरबहार और बरपाली को तहसील बनाने की घोषणा की।

kroba cm bhupesh baghel give 836 crore rupess for development

मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मांग पर कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण पूर्व विधायक स्व. श्री बिसाहू दास महंत के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने कोरबा शहर स्थित अशोक वाटिका उद्यान को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करने 10 करोड़ रूपए की राशि देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने भैंसमा स्थित महाविद्यालय का नामकरण श्री प्यारेलाल कंवर के नाम पर करने की घोषणा की। कोरबा शहर में स्थिति इंदिरा स्टेडियम में स्पोर्ट्स एकेडमी बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के घण्टाघर मैदान स्थित ओपन थियेटर में आयोजित आमसभा में जिलेवासियों को 836 करोड़ रूपए से अधिक के 883 कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण तथा सामग्री वितरण कर सौगात दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास कार्यों के लिए जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले में सड़कों के मरम्मत एवं निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा एफसीआई में चावल जमा करने की अनुमति मिल जाने से अब राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी व्यवधान के हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने तथा फसल उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य के किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने के उद्देश्य से राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है। किसानों को तीन किश्त में 4500 करोड़ रूपए की राशि दी जा चुकी है। चौथी किश्त की राशि इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले किसानों के खाते में पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसान हितैषी नीतियों और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चलते राज्य में किसानों की संख्या में बीते दो सालों में ही डेढ़ गुना की वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान राज्य शासन की योजनाओं से निश्चित रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सुराजी गांव परिकल्पना को सिद्ध करते हुए राज्य शासन किसानों के हित के लिए योजना बना रही है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना से किसान गोबर बेचकर मोटर साईकल की खरीदी कर रहे हैं। उन्होंने महोरा स्थित गौठान में संचालित आजीविका संवर्धन के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गौठान में महिलाएं गोबर बेचकर लाभ कमाने के साथ वर्मी कम्पोस्ट बनाकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही है।

शासन द्वारा राज्य में 7400 गौठान स्वीकृत किए गए हैं। 4700 गौठान निर्मित हो चुके हैं तथा 11 हजार पंचायतों में गौठान स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि गौठान में महिलाएं मुर्गी पालन, सब्जी की खेती, मशरूम उत्पादन, वर्मी खाद उत्पादन करके लाभ कमा रहीं हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य शासन द्वारा युवाओं को रोजगार देने की पहल की गई है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर 20 लाख रूपए तक के निर्माण कार्यों को कराने की जिम्मेदारी युवा स्नातक इंजीनियरों को दिए जाने के शासन के निर्णय की जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+