हरियाणा कौशल विकास मिशन के स्किलिंग पोर्टल CM ने कराया शुरू, यहां सभी विभागों की जानकारी मिलेगी
चंडीगढ़। हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा तैयार किए गए स्किलिंग पोर्टल का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुभारंभ किया। इस बारे में हरियाणा के कौशल विकास तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने जानकारी दी। मूलचंद ने कहा कि 'हरियाणा कौशल पोर्टल' का प्रदेश में माध्यमिक और उच्च शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थानों के साथ एकीकरण करके पंजीकरण करवाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी पसन्द के कौशल पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह पोर्टल मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा युवाओं को एकल मंच मुहैया करवाने के विजन का हिस्सा है जहां वे राज्य या केंद्र सरकार की धनराशि के इस्तेमाल से राज्य सरकार के प्रत्येक विभाग द्वारा चलाए जा रहे कौशल प्रशिक्षणों के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस एकीकृत राज्य स्तरीय स्किलिंग पोर्टल के शुभारंभ के साथ ही हरियाणा ऐसा राज्य बन गया है, जहां प्रदेशभर में सरकार द्वारा वित्त-पोषित कौशल प्रशिक्षणों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने के मकसद से सभी विभागों को एक छत के नीचे लाया गया है।
मूलचंद शर्मा स्किलिंग पोर्टल के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। उल्लेखनीय है कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा तैयार किए गए स्किलिंग पोर्टल का शुभारंभ होगा, इसकी पहले ही जानकारी दी गई थी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने लिया नीति आयोग की छठी गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा
हरियाणा: DHBVN और UHBVN ने टॉप रेटिंग पाईं, राज्य सरकार ने कहा- ये बड़ी उपलब्धि मिली