Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरकार की बड़ी घोषणा: हरियाणा में 50 लाख BPL और गरीब परिवारों का होगा 2 लाख रु. का बीमा

चंडीगढ़। कोरोना महामारी के बीच हरियाणा सरकार की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने बीपीएल व गरीब परिवारों को बीमा सुरक्षा कवर देने का निर्णय लिया है। इस सुविधा के मुताबिक, 50 लाख से अधिक लोगों का दो-दो लाख रुपए का बीमा होगा। यह सुविधा राज्य में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत लागू होगी।

Haryana Governments announcement: 50 lakh BPL and poor families of the state will get Insurance of Rs 2 lakh

हरियाणा के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा बताया गया कि, प्रदेश के 50 लाख बीपीएल और गरीब परिवारों का 2 लाख रुपए का बीमा होगा। घोषणा के मुताबिक, इस योजना का 330 रुपए सालाना प्रीमियम राज्य सरकार वहन करेगी। इन सभी व्यक्तियों को बैंकों में फॉर्म जमा कराना होगा। ये आवेदन फॉर्म जनधन खातों के साथ कनेक्ट होंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, यह योजना पहले से ही लागू है, लेकिन बहुत कम लोगों ने इसका प्रीमियम जमा कराया। अब प्रीमियम की राशि सरकार देगी, लेकिन शर्त यह रहेगी कि पहली किस्त का पैसा लाभार्थियों को बैंक खातों में रखना होगा। बीमा प्रीमियम की राशि कटने के बाद सरकार राशि बैंक खातों में रिफंड कर देगी। योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों को मिलेगा। इसके अलावा 1 लाख 80 हजार रुपए सालाना और पंद्रह हजार रुपए मासिक से कम आय वाले परिवार योजना में कवर होंगे।

बीमा कंपनी कोरोना संक्रमण, सड़क दुर्घटना, हादसे या अन्य किसी भी वजह से जान जाने पर मृतक के परिजनों को दो लाख रुपए देगी। एक मार्च से योजना शुरू हो गई है। इसके लिए 31 मई तक फॉर्म भरे जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+