हरियाणा सरकार का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल: किसानों को अब हर खेत की जानकारी देना जरूरी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार का 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल केवल मंडी में फसल बेचने के लिए ही नहीं, बल्कि किसानों से संबंधित अन्य योजनाओं के लिए भी सहायक है। किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं व योजनाओं की उपलब्धता और खेती से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए राज्य सरकार ने यह पोर्टल शुरू किया है।

Haryana Government Meri Fasal Mera Byora Portal

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि, यह पोर्टल 31 अगस्त को बंद हो जाएगा। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक इस पोर्टल पर अपनी फसल या खाली जमीन का ब्यौरा नहीं दिया है वे जल्द इस पर अपना ब्यौरा दर्ज कराएं। यह पोर्टल केवल मंडी में फसल बेचने के लिए ही नहीं बल्कि किसानों से संबंधित अन्य योजनाओं के लिए भी सहायक रहा है। किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं व योजनाओं की उपलब्धता और खेती से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए राज्य सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल शुरू किया था।

Haryana Government Meri Fasal Mera Byora Portal

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इस बार मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर हर किसान को अपनी जमीन की जानकारी देनी है। यह केवल मंडी मेंं फसल बेचने के लिए ही नहीं बल्कि सरकार की अन्य योजनाओं के लिए भी सहायक है। ऐसे में किसानों को इस पोर्टल पर पंजीकृत करवाएं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला के 59391 हजार से अधिक किसानों ने दो लाख 45 हजार एकड़ फसल का इस पोर्टल पर अपना ब्यौरा दर्ज करवाया है। यानी जिला में 67.5 फीसदी जमीन का पंजीकरण हो चुका है। पंजीकरण कराने के मामले मेंं जिला महेंद्रगढ़ पांचवें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि किसान फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन करके खुद भी अपने कम्प्यूटर या मोबाइल के माध्यम से पंजीकृत करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान अपनी फसल का पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी करवा सकते हैं।

परेशान हैं तो टोल फ्री नंबर पर करें कॉल:
इस संबंध में किसानों को अगर किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो वह कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर अथवा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+