हरियाणा: सरकार ने कहा- स्‍कूलों में बच्‍चों की सुरक्षा में कमी न हो, कोरोना से बचाव के लिए दिया बजट

चंडीगढ। स्कूल खुलने के बाद सरकार अब कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए काफी सतर्कता दिखा रही है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल ने कोविड-19 बचाव के लिए दी गई राशि को खर्च करने के आदेश जारी किए गए है। बता दें कि विभाग ने यह राशि छात्र संख्या के आधार पर राशि दी गई है। अब इस राशि को विद्यार्थियों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। इस राशि से स्कूलों में दो गज की दूरी और मास्क व सैनिटाइजर सहित अन्य हिदायतों को लेकर कार्य किया जाएगा।

haryana government given budget to protect school children from coronavirus

इस प्रकार से संख्या के आधार पर दी जाएगी राशि
छात्र संख्या भेजी गई ग्रांट 25 फीसद में दी जाने वाली राशि
1 से 30 10000 2500
31 से 100 25000 6250
101 से 250 50000 12500
251 से 1000 75000 18750
1000 से अधिक 100000 25000

स्कूलों में समय-समय दी जाती है विभिन्न परियोजनाओं के तहत ग्रांट
बता दें कि सरकारी स्कूलाें में पढ़ रहे विद्यार्थियों का बेहतर परीक्षा परिणाम लाने, उन्हें अन्य गतिविधियों में प्रशिक्षण देने और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विभिन्न प्रकार की समय-समय पर परियोजनाओं के तहत ग्रांट दी जाती है। यह राशि समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी के कार्यालय द्वारा दी जाती है। इसमें प्रतियोगिताओं के आयोजन से लेकर उनके परिणाम के रुप में दी जाने वाली नकद राशि भी शामिल होती है।

'सरकार के आदेशों के तहत कुछ दिन पहले स्कूलों को खोला गया है। जिसके तहत अब कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर विभाग द्वारा विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के तहत विभाग ने स्कूलों में छात्र संख्या के आधार कोरोना को लेकर अलग से बजट भी भेजा है। जिसमें 25 फीसद तक राशि को खर्च करना अनिवार्य है।
- प्रेम सिंह पुनिया, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, कैथल।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+