हरियाणा: फुल एंड फाइनल सेटलमेंट स्कीम में अब सरकार द्वारा यूं दी जाएगी छूट

हिसार। फुल एंड फाइनल स्कीम की खामियों पर संबंधित विभाग की ओर से राहतभरी जानकारी दी गई है। कहा गया है कि, अब फुल एंड फाइनल सेटलमेंट स्कीम में राउंड फिगर व एक राशि निर्धारित कर दी छूट जाएगी। बता दिया जाए कि, एनहांसमेंट मुद्दे को लेकर सेक्टरवासियों का प्रतिनिधिमंडल एचएसवीपी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर अजीत बालाजी जोशी से मिला था।जहां सरकार की ओर से स्कीम को लेकर भी बातचीत हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हिसार संघर्ष समिति एवं सेक्टर 16-17 के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने किया।

haryana: good news for full and final settlement scheme

मीटिंग में प्रतिनिधियों ने हिसार समेत पूरे हरियाणा में आई फुल एंड फाइनल स्कीम की खामियों को अधिकारियों के समक्ष विस्तार से रखा। आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र श्योराण ने बताया कि, सकारात्मक माहौल में हुई इस बैठक में सेक्टरवासियों की समस्याओं को अधिकारियों ने भी समझा।जल्द राउंड फिगर एवं प्लाटधारक का विभाग की तरफ एक्सेस अमाउंट निर्धारित करके छूट देने का आश्वासन दिया। इससे हजारों सेक्टर वासियों को इस स्कीम का लाभ पूर्ण रूप से मिल सकेगा। इसी दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिन लोगों ने फुल एंड फाइनल स्कीम के तहत जो पैसा भर दिया है और उनकी भी राउंड फिगर लिया गया है। इससे विभाग जो अमाउंट निर्धारित करेगा, उसकी वजह से सेक्टरवासियों को छूट कम मिल पाई है तो उसका क्या होगा। इस पर चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने कहा कि फुल एंड फाइनल स्कीम में जिसने भी राउंड फिगर या जो राशि विभाग निर्धारित करेगा, उसको निर्धारित मानते हुए सेक्टरवासियों को उनका पैसा वापस कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर 16-17 एवं पार्ट 13 में आई हुई एनहासमेंट को लेकर भी चीफ एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ लंबी मीटिग चली। इसमें सरकारी जमीन को एनहासमेंट में शामिल करने का मामला प्रमुखता के साथ उठाया।

अधिकारियों ने इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार करके सरकार के पास भेजने का आश्वासन दिया। प्रधान श्योराण ने कहा कि राउंड फिगर एवं एक राशि निर्धारित करने पर छूट का दायरा काफी बढ़ेगा। इससे पूरे प्रदेश के हजारों प्लाट धारकों को हजारों रुपए का फायदा मिलेगा। यह सब उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयास की वजह से ही संभव हो पाया है। इससे हजारों प्लाट धारकों को फायदा पहुंच पाएगा।

इसके लिए प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया एवं उनसे सेक्टर सेक्टर 16 17 की सरकारी जमीन पर लगाई गई इनहासमेंट की बात को भी आगे तक रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर निगम पार्षद डा. महेंद्र जुनेजा, पार्षद प्रतिनिधि छबीलदास केडिय़ा, पार्षद जगमोहन मित्तल, पीएलए के आरडब्ल्यू प्रधान सतपाल ठाकुर, सेक्टर 13 के प्रधान अमरलाल बूरा, सेक्टर 9-11 के प्रधान प्रवीन जैन, सेक्टर 3-5 के प्रधान राजेंद्र सैनी, सुजान सिंह बैनीवाल, एमएस पूनिया ओपी चावला सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+