हरियाणा: अनाज आपूर्ति में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी, विभाग ने 7 दिन के भीतर मांगी रिपोर्ट
पंचकूला। हरियाणा में पंचकूला जिला के रायपुररानी क्षेत्र के गांव नटवाल में आंगनवाड़ी केंद्र पर अनाज आपूर्ति के दौरान गड़बड़ी होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। यह जानकारी जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा दी गई। बताया गया कि, हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने आज यहां, पंचकूला जिला के रायपुररानी क्षेत्र के गांव नटवाल में आंगनवाड़ी केंद्र पर अनाज आपूर्ति के दौरान गड़बड़ी किए जाने की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं।
कमलेश ढांडा ने विभाग के उच्चाधिकारियों को इस संबंध में तत्काल जांच करवाने तथा जांच में दोषी मिलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए 7 दिन के अंदर रिपोर्ट भी मांगी है। यह जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि, रायपुररानी क्षेत्र के गांव नटवाल में आंगनवाड़ी केंद्र पर नौनिहालों के लिए भेजा गया अनाज पूरा नहीं था, जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा ऐतराज उठाया गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि, उन्हें मिली शिकायत गम्भीर है और ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जा सकता।

इधर, आवेदन आमंत्रित किए गए
हरियाणा सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (हरेडा) ने वर्ष 2019-20 के लिए ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन व्यक्तियों, उद्योगों,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सरकारी भवनों, शिक्षा संस्थानों, नगर निगम/परिषद, हस्पताल, होटल, मॉल इत्यादि ने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, उनको राज्य स्तरीय ऊर्जा सरंक्षण पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिला के अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय में आगामी 10 मार्च तक आवेदन जमा करवा सकते हैं।
परीक्षाएं 2 मार्च से होंगी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा डी.एड./डी.एल.एड. प्रवेश-वर्ष 2015-17 (चतुर्थ सैमेस्टर), वर्ष 2016-18, वर्ष 2017-19, वर्ष 2018-20 तथा प्रवेश वर्ष 2019-21 के सत्र की 'रिपरीक्षाएं आगामी 2 मार्च-अपीयर' व 'विशेष अवसर' की , 2021 से संचालित करवाई जाएंगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) संस्था की लॉग-इन आई.डी पर आज से लाईव कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications