keyboard_backspace

गुजरात प्रदेशाध्यक्ष पाटिल बोले- भाजपा के 2 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं ने जताई चुनाव लडने की इच्छा

Google Oneindia News

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी 'भाजपा' के गुजरात प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि, प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के लिए 2 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चुनाव लडने की इच्छा जताई। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।' पाटिल के इस दावे यह स्पष्ठ होता है कि, एक सीट पर औसतन 20 पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने टिकट की दावेदारी की थी। पाटिल के मुताबिक, भाजपा की ओर से नगरपालिका, जिला पंचायत व तहसील पंचायत के उम्मीदवारों की चयन प्रकिया पूरी हो चुकी है।

Gujarat BJP state president CR Patil On civic bodies elections, says- Our party will won

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पाटिल ने बताया कि, पहले चरण मेंं पार्टी ने 144 वार्ड की ओर से 576 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। दूसरे चरण मेंं पार्टी 8474 उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। इनमें 31 जिला पंचायतों के लिए 980 उम्मीदवार, 231 तहसील पंचायतों के लिए 4774 उम्मीदवार तथा 81 नगरपालिकाओं के लिए 2720 उम्मीदवार शामिल हैं। पूरी प्रक्रिया के तहत पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव के 349 इकाइयों के लिए कुल 9050 उम्मीदवार का चयन कर लिया है।

गुजरात: वोटिंग बिना ही निकाय चुनाव जीती भाजपा की प्रत्याशी, कांग्रेस-आप के उम्मीदवार न होने पर फैसलागुजरात: वोटिंग बिना ही निकाय चुनाव जीती भाजपा की प्रत्याशी, कांग्रेस-आप के उम्मीदवार न होने पर फैसला

बता दिया जाए कि, इस बार भाजपा ने उम्मीदवारों के लिए तीन मापदंड तय किए थे। इनमें से तीन या इससे ज्यादा बार चुने गए नेता को टिकट नहीं दिया गया। साथ ही 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के नेता या कार्यकर्ताओं टिकट नहीं दिया गया। इसके अलावा किसी भी नेता के संबंधियों को भी टिकट नहीं दिया गया।

Gujarat BJP state president CR Patil On civic bodies elections, says- Our party will won

गुजरात में 2 खाली राज्यसभा सीटों के लिए अगले महीने होगा उपचुनाव, आयोग ने बताईं जरूरी बातेंगुजरात में 2 खाली राज्यसभा सीटों के लिए अगले महीने होगा उपचुनाव, आयोग ने बताईं जरूरी बातें

स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक आ रहे हैं। यहां 6 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान होना है। ऐसे में चुनावी प्रचार-प्रसार जोरों पर है। सूबे में सक्रिय प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ अन्य प्रांतों से भी कुछ दलों की एंट्री हुई है। इस बार यदि मुस्लिम प्रत्याशियों पर गौर किया जाए तो पाएंगे कांग्रेस ने 25 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं आवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी यहां चुनाव लड़ रही है। उस पार्टी ने 21 प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ भाजपा ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार इस चुनाव में नहीं उतारा है।

गुजरात निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 25 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे, AIMIM ने 21, सत्तारूढ़ भाजपा ने एक भी नहींगुजरात निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 25 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे, AIMIM ने 21, सत्तारूढ़ भाजपा ने एक भी नहीं

Comments
English summary
Gujarat BJP state president CR Patil On civic bodies elections, says- Our party will won
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X