राष्ट्रीय शिक्षा नीति हरियाणा में तय समय से 5 साल पहले लागू करने की तैयारी में सरकार, जानें CM क्या बोले

चंडीगढ़। हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति तय समय से 5 साल पहले ही (2025 तक) लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके छात्रों को ज्ञान, कौशल और मूल्यों के साथ सशक्त बनाने के लिए हरियाणा 2025 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के सफल कार्यान्वयन शुरू कर देगा। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा में एनईपी के कार्यान्वयन के संबंध में संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी बैठक में मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों, शिक्षाविदों और हितधारकों के साथ-साथ बच्चों को भी इस एनईपी के लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए.

National Education Policy

खट्टर ने कहा कि NEP की घोषणा के बाद से ही शिक्षकों व हितधारकों के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन प्रत्येक बच्चे, जो इस नीति के वास्तविक लाभार्थी हैं, उन्हें जागरूक करना समय की मांग है. बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, उच्चतर शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को वर्ष 2025 तक एनईपी के सफल कार्यान्वयन के लिए बनाई गई रूपरेखा से अवगत कराया. मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि एनईपी की सिफारिशों पर हरियाणा में पहले से ही कार्य हो रहा है और यहां तक कि हरियाणा द्वारा की गई सिफारिशों को भी एनईपी में शामिल किया गया है.

स्कूल छोड़ने वालों का शत-प्रतिशत दाखिला सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल छोड़ने वाले बच्चों का शत-प्रतिशत दाखिला सुनिश्चित करना शिक्षा विभाग का लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ज्ञान, कौशल और मूल्यों के साथ विद्यार्थियों को उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित प्रयास किए जाने चाहिए कि हर स्कूल छोड़ने वाले बच्चे को शिक्षा हासिल हो सके. उन्होंने कहा कि स्कूल छोड़ने वालों का रियल टाइम डाटा तैयार किया जाए ताकि ऐसे हर बच्चे का स्कूलों में दाखिला दिलवाया जा सके.

स्कूलों को जल्द से जल्द खोलना सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री ने स्कूलों को फिर से खोलने के विषय के संबंध में कहा कि कोविड-19 मामलों की संख्या में गिरावट को देखते हुए स्कूलों व कॉलेजों को जल्द से जल्द दोबारा खोलने की योजना बनाई जाए. वर्तमान में हरियाणा में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय कोरोना की दूसरी लहर के कारण बंद हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए.

प्रत्येक जिले में विदेशी भाषा सिखाने वाले एक स्कूल खुले
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में विदेशी भाषा सिखाने वाले एक स्कूल को खोलने की संभावनाएं तलाशी जानी चाहिए और समय के अनुसार व मांग के अनुरूप इन स्कूलों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों में आवासीय सुविधा की भी व्यवस्था होनी चाहिए। इन स्कूलों के लिए क्लस्टर प्लान बनाया जाए.

1000 प्लेवे स्कूलों में जल्द शुरू होगा दाखिला
बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा घोषित 4000 प्लेवे स्मार्ट स्कूलों में से लगभग 1000 स्कूल बन कर तैयार हैं, जैसे ही शैक्षणिक संस्थान दोबारा खुलेंगे वैसे ही इन प्लेवे स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बैठक में यह भी बताया गया कि शेष 3000 स्कूल खोलने का लक्ष्य भी इसी वर्ष तक प्राप्त कर लिया जायेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+