हरियाणा: महिलाओं को कार्यस्थल के पास मिलेगा आवास, सरकार से 20 हॉस्टलों के निर्माण को स्वीकृति
चंडीगढ़। हरियाणा में कामकाजी महिलाओं के लिए बहुत बढ़िया खबर आई है। अब उन्हें कार्यस्थल के पास ही आवास की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने हरियाणा में कामकाजी महिलाओं के लिए 20 हॉस्टलों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। यह जानकारी हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने दी। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि, छह वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को पोषकपूरक आहार, आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-स्कूल शिक्षा के साथ-साथ कामकाजी महिलाओं को किफायती दरों पर उनके कार्यस्थल के पास ही सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, ताकि उनके बच्चों के लिए डे केयर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि भारत सरकार ने राज्य के लिए 20 कामकाजी महिला हॉस्टल निर्माण को स्वीकृत प्रदान की है, जिनमें से रोहतक में दो, हिसार, पंचकूला, जींद, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम व फरीदाबाद में एक-एक हॉस्टल के संचालन का कार्य रेडक्रास सोसाइटी, नगर पालिकाओं व अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। शेष 12 हॉस्टलों को भी विभिन्न स्थानों पर खोला जाएगा। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी प्ले स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है। पहले चरण में 1135 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा।
50% नौकरियां हरियाणवी लोगों के लिए देने वाली कंपनियों को मिलेगी प्रति कर्मचारी 48 हजार सब्सिडी
अपग्रेड
होंगे
आंगनबाड़ी
केंद्र
ढांडा
ने
बताया
कि
वर्तमान
में
कुल
25,962
आंगनबाड़ी
केंद्रों
में
से
2150
आंगनबाड़ी
केंद्र
स्कूलों
में
पहले
से
ही
संचालित
हैं
जिनको
प्राथमिकता
आधार
पर
अपग्रेड
किया
जाएगा।
9006
विभागीय
भवनों
में,
8509
सरकारी
भवनों
में
और
6297
किराए
के
भवनों
में
चलाए
जा
रहे
आंगनबाड़ी
केंद्रों
को
भी
चरणबद्घ
तरीके
से
2024
तक
अपग्रेड
करने
की
रूपरेखा
तैयार
की
जा
रही
है।