दिल्ली के रिहायशी इलाकों में दूर होगी पार्किंग की समस्या, सरकार बनवाएगी मल्टिलेवल पार्किंग

नई दिल्ली, जुलाई 20। राजधानी दिल्ली के रिहायशी इलाकों में पार्किंग की समस्या बहुत बड़ी है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने डीडीए के प्रस्तावित 'मास्टर प्लान 2041' में इस समस्या को शामिल किया है। दिल्ली सरकार ने शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए आवासीय क्षेत्रों के पास पार्कों में मल्टिलेवल पार्किंग के निर्माण की अनुमति दिए जाने का अहम सुझाव भी दिया है। इससे आवासीय क्षेत्रों में सड़कों व गलियों में कार, बाइक हट जाएंगी। साथ ही लोगों को अपने घर से 300 मीटर के दायरे में पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

Arvind kejriwal

समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन और मुख्य सचिव के अलावा पीडब्ल्यूडी, जल बोर्ड, दिल्ली परिवहन निगम, बिजली, उद्योग और परिवहन समेत अन्य सभी विभागों के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आवास, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और पार्किंग के मुद्दों के संबंध में मुख्य रूप से सुझाव रखे गए। अन्य सुझावों में सार्वजनिक पार्कों में मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण की अनुमति देने, एफएआर रीजेनरेशन स्कीम, को लागू करने, दिल्ली जल बोर्ड की उपयोगी भूमि का मोनेटाइजिंग (मुद्रीकरण) और किफायती आवास बढ़ाने जैसे कुछ सुझाव प्रस्तावित किए गए।

पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ईडब्ल्यूएस आवास बढ़ाने के लिए 2000 वर्ग मीटर के मिनिमम प्लॉट एरिया के अधीन सभी भूमि उपयोग श्रेणियों में 50 वर्गमीटर के कारपेट क्षेत्र तक ईडब्ल्यूएस/किफायती आवास की अनुमति दी जा सकती है। किफायती पब्लिक रेंटल हाउसिंग के लिए अधिकतम ग्राउंड कवरेज 33.33 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+