स्वामित्व योजना: सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भू-स्वामियों से किया संवाद, लिया फीडबैक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए शुक्रवार को स्वामित्व योजना के तहत आवासीय अभिलेख (घरौनी) वितरण कार्यक्रम का बटन दबाकर शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी में आनलाइन माध्यम से अधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

CM Yogi talked with land owners and taken feedback

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नई क्रांति है, जिससे गरीबों व किसानों को हक मिलेगा। घरौनी मात्र भूमि का मालिकाना हक दिलाने वाला सरकारी कागज नहीं, बल्कि गांव के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाने, आत्मसम्मान का बोध कराने व आत्मनिर्भरता की राह दिखाने का माध्यम है। उन्होंने भू-स्वामियों से संवाद किया और फीडबैक भी लिया। शासन की योजनाओं की जानकारी व लाभ लेने में इससे मदद मिलेगी।

डीएम अमित किशोर ने कहा कि ड्रोन के माध्यम 87 गांवों का सर्वे किया जा चुका है। स्वामित्व पोर्टल पर 1513 ग्रामों के 21874 गाटों की फीडिग तहसील स्तर से कराई गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 ग्रामों में घरौनी का वितरण किया जा चुका है। शासन की तरफ से कुल 1895 आबादी ग्रामों में स्वामित्व योजना के लिए अधिसूचित है। स्वामित्व योजना एक अति महत्वांकांक्षी योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भूमि का स्वामित्व (घरौनी) मिलेगी। शासन की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं में उपयोगी साबित होगा। भू-स्वामियों को मालिकाना हक भी मिलेगा। इससे विवादों का समाधान किया जाएगा। डीएम ने कहा कि कोई समस्या नहीं है। गांवों में पंचायती राज विभाग की तरफ से चूना गिराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना को समयबद्धता के साथ संचालित किए जाने निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिद, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर राजीव मिश्रा, संजय कुमार, नर्वदेश्वर कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+