सीएम कोरबा में 111 करोड़ और जांजगीर जिले में 122 करोड़ 96 लाख का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी बौछारों के बीच जिलों में सौगातों की भी बारिश शुरू हो गई है। बीते नौ दिनों में 18 जिलों में 5220 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमि पूजन और लोकार्पण किया। वर्चुअल आयोजित इन कार्यक्रमों में अब तक रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 561 व राजनांदगांव में 556 करोड़ के सौगात मिले हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सीएम कोरबा जिले में 111 करोड़ और जांजगीर जिले में 122 करोड़ 96 लाख का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

cm bhupesh baghel give many development plan for korba and janjgir

जिलों में विकास कार्य

- बालोद जिले में लगभग 400 करोड़।

- दुर्ग जिले को 287 करोड़ 87 लाख।

- महासमुंद जिले को 270 करोड़।

- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को लगभग 295 करोड़।

- कबीरधाम जिले को लगभग 225 करोड़।

- गरियाबंद जिले को 358 करोड़।

- राजनांदगांव जिले को 556 करोड़।

- धमतरी जिले को 271 करोड़ 51 लाख।

- मुंगेली जिले को 276 करोड़ 12 लाख।

- बेमेतरा जिले को 172 करोड़ 65 लाख।

- मरवाही जिले को 120 करोड़ 09 लाख।

- रायपुर जिले को 561 करोड़ 32 लाख।

- रायगढ़ जिले में 308 करोड़ 31 लाख।

-जशपुर जिले में 283 करोड़ 70 लाख।

- सरगुजा जिले में 247 करोड़ 91 लाख।

- बलरामपुर जिले में 76 करोड़ 52 लाख।

- सूरजपुर जिले में 244 करोड़।

- कोरिया जिले में 216 करोड़।

बड़ी घोषणाएं

- अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया।

- कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में नए औद्योगिक क्षेत्र का उन्होंने लोकार्पण किया।

- बालोद की जल आवर्धन योजना की पाईप लाईन विस्तार के लिए राशि स्वीकृति।

- बलौदाबाजार जिले के ग्राम पाहांदा-लिमाही-रायपुर मार्ग तक पुल सहित प-ी सड़क निर्माण।

- साजा में 50 बिस्तर वाले मातृ शिशु अस्पताल खोलने की घोषणा की।

- जगरगुंडा में 30 बिस्तरों के अस्पताल की स्वीकृति।

- गंगालूर क्षेत्र में लाल पानी की समस्या से प्रभावित 10 ग्राम पंचायतों के लिए सिल्टेशन फिल्ट्रेशन स्ट्रक्चर और सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की घोषणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+