कोरोना की वजह से बेसहारा हुए बच्चों की पढ़ाई के लिए 500 रुपए से 1000 रुपए महीने की छात्रवृत्ति

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट ने कोरोना की वजह से बेसहारा हुए बच्चों की पढ़ाई के लिए 500 रुपए से 1000 रुपए महीने तक की छात्रवृत्ति की सीएम की घोषणा पर मुहर लगा दी है। इन बच्चों की पढ़ाई छत्तीसगढ़ महतारी जतन नाम की योजना से कराई जाएगी। ऐसे बच्चों को स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। यही नहीं, कैबिनेट ने सरकारी विभागों में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की 10 प्रतिशत की सीलिंग को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल कर दिया है। इससे कोरोना में जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने का रास्ता भी साफ हो गया है।

chhattisgarh government take decision for scholarship of children whose mother father died in panademic

यही नहीं, राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 58 सौ करोड़ से अधिक की राशि उनके खाते में जमा करने तथा कुछ नई फसलों को इस योजना में शामिल करने का फैसला किया है। यह राशि 21 मई को चार किस्तों में दी जाएगी। इस बार किसानों को 9 हजार रुपए प्रति एकड़ सहायता राशि दी जाएगी।

कोरोना संक्रमण के कारण अपने माता-पिता या दोनों को खो चुके पढ़ाई योग्य बच्चों को सरकार नि:शुल्क देगी। छत्तीसगढ़ महतारी जतन योजना में पहली से आठवीं तक के बच्चों को पांच सौ रुपए तथा नवमीं से बारहवीं तक के बच्चों को एक हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

सीएम भूपेश की अध्यक्षता में वर्चुअल हुई कैबिनेट बैठक के फैसलों की ब्रीफिंग करते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 2020 में धान के पंजीकृत किसानों एवं धान बीज उत्पादक किसानों को आदान सहायता चार किस्तों में दिया जाएगी। इस योजना में धान, मक्का के अलावा अब कोदो, कुटकी, रागी, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, साेयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल, कपास, सनई, जूट के साथ कृषि वानिकी तथा गन्ना फसल को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

इस योजना के लिए सभी श्रेणी के भूमि स्वामी किसान एवं वन पट्‌टाधारी किसान पात्र होंगे। इसके अलावा कैबिनेट में जून 2020 में लद्धाख में शहीद हुए 16 बिहार रेजीमेंट के आरक्षक गणेश राम की बहन गंगा कुंजाम को विशेष प्रकरण मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुंकपा नियुक्ति दी जाएगी।

वाहनों की लायसेंस फीस में 2021 तक छूट

डिप्टी कलेक्टर से संयुक्त कलेक्टर के पद पर क्रमोन्नति में छूट।
पीडीएस में चने की सप्लाई नेफेड द्वारा 5680 रुपए प्रति क्विंटल की दर से।
खरीफ सीजन के आधिक्य धान की नीलामी का अनुमोदन।
मई-जून का निशुल्क राशन अंत्योदय प्राथमिकता, एकल निराश्रित अन्नपूर्णा एवं निःशक्तजन कार्डधारकों को।
सोलर पावर प्लांट के लिए उर्जा विभाग को नांदगांव में 377.423 हेक्टेयर जमीन को सीएसपीडीसीएल को लीज पर सौंपा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+