बस्ती: 500 LPM क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया लोर्कापण

बस्ती: 500 LPM क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया लोर्कापण

बस्ती, 02 जुलाई: 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोर्कापण केंद्रीय परिवहन और जल मार्ग (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से किया। बता दें कि यह प्लांट मेडिकल कालेज बस्ती के चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली में स्थापित है। ऑक्सीजन प्लांट के लोर्कापण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'कोरोना की दूसरी लहर से पहले मेडिकल क्षेत्र में दो हजार से तीन हजार मीट्रिक टन आक्सीजन की आवश्यकता थी, परंतु कोरोना की दूसरी लहर में अचानक से 8000 मीट्रिक टन से अधिक की डिमांड बढ़ गई।'

Basti: Union Minister Mansukh Mandaviya inaugurated 500 LPM capacity oxygen plant

देश के कोने-कोने में पहुंचाई गई ऑक्‍सीजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार इस मांग को पूरा करने के लिए दिन-रात एक करके ऑक्सीजन की उपलब्धता कराई गई। एयरफोर्स तथा रेलवे का सहयोग लेते हुए देश के कोने-कोने में ऑक्सीजन पहुंचाई गई। कोरोना काल में डॉक्टर, स्टाफ, उपकरण, दवाएं तथा मशीनों की मांग बढ़ने पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराना सरकार के लिए एक चुनौती थी।

80 करोड़ गरीबों को उपलब्‍ध कराया गया खाद्यान्‍न
प्रधानमंत्री गरीब जन कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। उन्होंने फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स ट्रावनकोर लिमिटेड केरल (फैक्ट) के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि इसी के सहयोग से बस्ती मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुआ है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से जनपद में पांच ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। जिला अस्पताल के बाद मेडिकल कालेज में भी ऑक्सीजन प्लांट ने काम करना शुरू कर दिया है। इसका लाभ बस्ती समेत आसपास के जिलों को मिलेगा।

लगाए जा रहे हैं ऑक्‍सीजन प्‍लांट
विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में जिला प्रशासन, डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ ने उल्लेखनीय योगदान किया है, जिसके कारण कोरोना नियंत्रित हो सका है। ऑक्सीजन की किल्लत अब नहीं होगी। फैक्ट के प्रबंध निदेशक किशोर रुंगटा ने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।

लोगों को मिल सकेगी बेहतर की सुविधा
डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट से मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने वाले लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+