बेंगलुरु के विकास पर गोलमेज बैठक का आयोजन, नीति आयोग के उपाध्यक्ष भी हुए शामिल
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने सोमवार को 'बेंगलुरु की कहानी: विकास, स्थिरता और समावेशिता का संतुलन' पर एक उच्च-स्तरीय गोलमेज चर्चा की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण आयोजन का सह-आयोजन जनाग्रह द्वारा किया गया, जो पिछले दो दशकों से भारत के शहरों और कस्बों में जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा कि, बेंगलुरु ने नवाचार, परोपकार और युवाओं की भागीदारी के कारण वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई है। इस गोलमेज चर्चा में हमें बेंगलुरु की सफलता की कहानी को गहराई से समझने और सीखने का मौका मिला। बेंगलुरु के अनुभव हमें शहरी विकास में संतुलन, स्थिरता और समावेशिता की दिशा में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

बेंगलुरु का भविष्य
इस कार्यक्रम में उद्योग, वेंचर कैपिटल, परोपकार, और सिविल सोसाइटी के 18 वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस विविध समूह ने बेंगलुरु की विकास यात्रा पर गहन विचार-विमर्श किया और भविष्य में सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। इसके साथ ही, बेंगलुरु के विकास और जीवन स्तर को बनाए रखने और उसे और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक उपायों पर भी गंभीरता से विचार किया गया।
जनाग्रह के सीईओ श्रीकांत विश्वनाथन ने कहा कि, बेंगलुरु की आर्थिक प्रगति, रोजगार के अवसर, और प्रवासियों के लिए स्वागतभाव ने इसे पिछले तीन दशकों में वैश्विक पहचान दिलाई है। लेकिन इस विकास को हम स्थायी मानकर नहीं चल सकते। आने वाले दशकों में बेंगलुरु को आर्थिक वृद्धि बनाए रखने और इसे पर्यावरणीय स्थिरता व समावेशिता के साथ संतुलित करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। इसके लिए बेंगलुरु को एक मजबूत मेट्रोपॉलिटन गवर्नेंस ढांचे की आवश्यकता है। कर्नाटक सरकार को निर्णय लेने की प्रक्रिया में और अधिक सहभागिता लानी चाहिए और उद्योग, नागरिक समाज, तथा शैक्षणिक संस्थानों के साथ और भी घनिष्ठ रूप से काम करना चाहिए।"
प्रतिभागियों का योगदान
इस बैठक में राजीव गौड़ा, पूर्व अध्यक्ष, कर्नाटक राज्य परिवर्तन संस्थान वैथीस्वरन एस., उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, मणिपाल शिक्षा एवं चिकित्सा समूह (MEMG) लक्ष्मीनारायण, पूर्व संयुक्त प्रबंध निदेशक, बॉश इंडिया नारायण रामचंद्रन, अध्यक्ष, टीमलीज सर्विसेज और सह-संस्थापक, तक्षशिला संस्थान रेवथी अशोक, एंजल निवेशक और मैनेजिंग ट्रस्टी, बी-पैक श्रुति शिबुलाल, सीईओ और निदेशक, तामरा लेशर एक्सपीरियंस मदन पदकी, निदेशक, TiE बेंगलुरु दिनेश पाई, प्रमुख, रेनमैटर इन्वेस्टमेंट्स गायत्री वासुदेवन, अध्यक्ष, लेबरनेट जया धिन्डाव, कार्यकारी कार्यक्रम निदेशक, WRI जय आसुंदी, कार्यकारी निदेशक CSTEP समीर शिसोदिया सीईओ रेनमैटर फाउंडेशन मुरुगन वासुदेवन सीईओ वेद्दिस फाउंडेशन शमा करकाल पार्टनर स्वास्ति - द हेल्थ कैटलिस्ट यामिनी आत्मविलास निदेशक जेंडर दसरा मालिनी गोयल संस्थापक एवं सीईओ अनबॉक्सिंग बेंगलुरु राजगोपाल जी निदेशक एवं समूह सीईओ कोलंबिया पैसिफिक कम्युनिटीज नारायण पी एस मैनेजिंग ट्रस्टी विप्रो फाउंडेशन शामिल हुए।
इस गोलमेज चर्चा का उद्देश्य था कि विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञ मिलकर बेंगलुरु के विकास मॉडल का विश्लेषण करें। उन्होंने शहर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा भविष्य में संभावित चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। यह बैठक न केवल वर्तमान समस्याओं पर केंद्रित थी बल्कि भविष्य में आने वाले अवसरों को भी ध्यान में रखकर आयोजित की गई थी।
इस प्रकार की चर्चाएं न केवल शहरों के विकास में मददगार होती हैं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देती हैं। यह बैठक इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है जिससे बेंगलुरु जैसे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications