75वें स्वतंत्रता दिवस पर PM नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण कहां और कैसे देखिए, जानिए हर डिटेल
75वें स्वतंत्रता दिवस पर PM नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण कहां और कैसे देखिए, जानिए हर डिटेल
नई दिल्ली, 14 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रतिष्ठित लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का ये स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 8वां संबोधन होगा। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी सुबह करीब 7:30 बजे अपना राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। कोरोना काल में पीएम नरेंद्र मोदी का ये भाषण देशवासियों के लिए काफी अहम है। पीएम नरेंद्र मोदी का ये भाषण आप अपने घरों में बैठकर ऑनलाइन देख सकते हैं। आइए जानें पीएम नरेंद्र मोदी का ये 15 अगस्त का भाषण आप कहां और कैसे सुन सकते हैं।

कहां देखें, पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण
-पीएम नरेंद्र मोदी का ये संबोधन राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन (डीडी नेशनल) द्वारा सीधा प्रसारण किया जाएगा।
-वहीं प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के यू-ट्यूब चैनल पर भी पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण लाइव होगा। इसके अलावा पीआईबी के ट्विटर हैंडल पर भी लाइव स्ट्रीम कीजिएगा।
- प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी पीएम मोदी का राष्ट्रीय संबोधन प्रसारित करेगा। इसके अलावा पीएमओ के ट्विटर हैंडल पर भाषण का लाइव अपडेट दिया जाएगा।
भारत के जिन खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, उन्हें लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए प्रधानमंत्री द्वारा आमंत्रित किया गया है। भारतीय एथलीटों ने टोक्यो खेलों में रिकॉर्ड सात पदक जीते, जिसमें एक गोल्ड और दो सिल्वर और चार कांस्क पदक शामिल हैं। शनिवार को यानी आज 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 15 अगस्त इस साल भी कोरोना काल में मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications