Home / Photos
Ruhanika Dhawan Pics: बड़ी हो गई है 'ये है मोहब्बतें' की रूही ,15 साल की उम्र में खरीदा घर
By Ankur Sharma
स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'ये है मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट रुहानिका धवन अब बड़ी हो गई हैं लेकिन उनकी क्यूटनेस अभी भी पहले जैसी ही बरकरार है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें उनकी मासूमियत को खुद ब खुद बयां कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पैसों से अपना घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो कि इस वक्त आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
1/10
Photo Credit: social media , facebook
Share
'ये है मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट रुहानिका धवन अब 15 साल की हो गई हैं और वो सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती हैं।
2/10
Photo Credit: social media , facebook
Share
रुहानिका धवन ने हाल ही में अपने पैसों से घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल प्लेटफार्म पर शेयर की हैं। जिसमें वो बहुत खुश दिख रही हैं।
3/10
Photo Credit: social media , facebook
Share
रुहानिका धवन तस्वीरों में अपने पापा संग नजर आ रही हैं, भले ही रुहानिका बड़ी हो गई हैं लेकिन वो आज भी बहुत ज्यादा क्यूट और लविंग हैं।
4/10
Photo Credit: social media , facebook
Share
अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए रुहानिका ने कैप्शन में लिखा, 'वाहेगुरु और माता-पिता की दुआओं से आज मैंने एक बड़े सपने को पूरा कर लिया, खुद के पैसों से खरीदा घर।'
5/10
Photo Credit: social media , facebook
Share
रुहानिका ने इसके लिए अपने परिवार और अपने फैंस को भी थैंक्स बोला है, उनका कहना हैं कि उनलोगों की दुआओं की वजह से ही उनका सपना पूरा हुआ है।
6/10
Photo Credit: social media , facebook
Share
रुहानिका ने अपने पापा और मम्मी को जादूगर कहा है। उन्होंने आगे लिखा कि 'ये मेरी मां ही जानती हैं कि वो किस तरह से पैसे बचा-बचाकर डबल कर देती हैं, वो तो देसी मम्मी हैं।'
7/10
Photo Credit: social media , facebook
Share
रुहानिका ने कहा कि 'ये मेरा पहला सपना था और अब मैं और बड़े सपने देखूंगी और उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करूंगी, आप भी ऐसा कीजिए , आपको भी सफलता जरूर मिलेगी।'
8/10
Photo Credit: social media , facebook
Share
रुहानिका धवन टीवी जगत का लोकप्रिय चेहरा हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत zee टीवी का शो 'श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं' से की थी।
9/10
Photo Credit: social media , facebook
Share
रुहानिका धवन ने शो 'ये है मोहब्बतें' में रूही और पिहू का किरदार निभाया था, जो कि काफी लोकप्रिय हुआ, आज भी लोग उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications