Home / Photos
World Cup 2023: जानिए अफगानी टीम में विराट कोहली से अमीर कौन?
By Ankur Sharma
World Cup 2023: आज विश्वकप 2023 में भारत अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ने वाला है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि आज के मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर चलेगा। आपको बता दें कि विराट कोहली केवल भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं और यही नहीं वो उनकी गिनती विश्व के रईस खिलाड़ियों में होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अफगानी टीम में उनसे भी ज्यादा कोई अमीर है और उससे भी ज्यादा खास बात ये है कि वो अमीर इंसान एक भारतीय है। चलिए विस्तार से जानते हैं उसके
1/12
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
Team इंडिया के 'रन मशीन' विराट कोहली विश्व के अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। स्टॉक ग्रो के रिपोर्ट के अनुसार, कोहली की कुल संपत्ति 1,050 करोड़ रुपये है।
2/12
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
विराट कोहली को बीसीसीआई ने 'ए+' अनुबंध कैटेगरी में रखा हैं जिसके कारण कोहली वहां से 7 करोड़ रुपये कमाते हैं और इसके अलावा वो बहुत सारे ब्रांड का विज्ञापन करते हैं।
3/12
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 252 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनकी वहां से भी तगड़ी कमाई होती है लेकिन आपको जानकर अचरज होगा कि अफगानी टीम में उनसे भी ज्यादा अमीर कोई है।
4/12
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
और उस अमीर का नाम है अफगानी टीम के मेंटर और पूर्व भारतीय कप्तान अजय जडेजा , जिनकी नेटवर्थ कोहली से बहुत ज्यादा है, आपको बता दें कि जडेजा 1455 करोड़ रु की संपत्ति के मालिक हैं।
5/12
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
दऱअसल कोहली ने जो भी कमाया है वो अपने खेल से कमाया है बल्कि जडेजा की कमाई में पैतृक संपत्ति भी शामिल है क्योंकि अजय जडेजा एक शाही परिवर से ताल्लुक रखते हैं और वो जडेजा स्टेट के मालिक हैं।
6/12
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
जडेजा महाराजा रणजीत सिंहजी के वशंज है और इन्हीं के नाम पर रणजी ट्रॉफी का नाम रखा गया है। उनके पिता दिलीप सिंहजी जामनगर गुजरात से तीन बार सांसद रह चुके हैं।
7/12
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
हाल ही में अजय जडेजा को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का मेंटर बनाया है। आपको बता दें कि अजय जडेजा ने भारत देश के लिए एक शानदार क्रिकेट खेली है, उनकी कई पारियां आज भी लोगों को याद हैं।
8/12
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
अजय जडेजा काफी मस्तमौला हैं और उनकी गिनती विश्व के अच्छे फील्डर्स में भी होती थी लेकिन अफसोस उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा।
9/12
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
अजय जडेजा ने 1992 से 2000 के बीच भारत के लिए 60 वनडे मैच और 15 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने वनडे में 5359 रन बनाए हैं जिसमें 6 शतक शामिल है तो वहीं टेस्ट में उनके 576 रन हैं लेकिन एक भी शतक नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications