Home / Photos
World Cup 2023: 'नहाने का टाइम ही नहीं मिला...', केएल की इस बात पर क्यों याद आए कपिल देव? क्या है Shower Connection?
By Ankur Sharma
World Cup 2023: विश्वकप 2023 में भारत ने दो मैच जीतकर जता दिया है कि उसकी तैयारी जबरदस्त है। पहले आस्ट्रेलिया और फिर अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया अपने विश्वकप के तीसरे मैच के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। 14 अक्टूबर को उसका मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला है। टीम इंडिया के पहले मैच की जीत के हीरो केएल राहुल रहे, जिन्होंने जीत के बाद ड्रेसिंग रूम का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर लोगों को भारत को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव याद आ गए।
1/11
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
विश्वकप 2023 के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जरूर जीता लेकिन इस मैच में उसकी शुरुआत काफी खराब थी।
2/11
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
क्योंकि उसके तीन खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे, जिसकी वजह से टीम इंडिया प्रेशर में आ गई थी।
3/11
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
उस वक्त टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बने थे रन मशीन विराट कोहली और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल, जिनके सधे हुए गेम की बदौलत भारत ये मैच जीत पाया।
4/11
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
इस मैच में केएल राहुल ने 97 रन की पारी खेली, हालांकि वो शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है।
5/11
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
वो इस मैच के 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए थे और इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक दिलचस्प वाकया शेयर किया, जिसे सुनकर लोगों को पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव याद आ गए।
6/11
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
दरअसल केएल ने कहा कि एक के बाद एक विकेट गिर जाने की वजह से उन्हें नहाने का ज्यादा टाइम नहीं मिला, मैं सोच रहा था कि '50 ओवर विकेटकीपिंग करने के बाद मुझे थोड़ा रेस्ट मिलेगा, 'मेरी बैटिंग का नंबर आराम से आएगा इसलिए मैं नहाने चला गया लेकिन क्या पता था कि इतनी जल्दी बाहर आना पड़ेगा।' ये कहकर केएल खुद भी हंसने लगे थे।
7/11
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
आपको बता दें कि कुछ ऐसा ही दिलचस्प वाक्या कपिल देव के साथ विश्वकप 1983 में जिम्बाम्बे के खिलाफ मैच में हुआ था, उन्होंने भी सोचा था कि उनकी बैटिंग का नंबर लेट आएगा और वो नहाने चले गए थे।
8/11
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
लेकिन इसी दौरान टीम इंडिया ने 9 रन पर चार विकेट खो दिए , ऐसे में उन्हें भी तुरंत तैयार होकर मैदान पर आना पड़ा था और उन्हें भी नहाने का वक्त नहीं मिला था।
9/11
Photo Credit: social media, facebook, PTI
Share
मैदान पर आते ही कपिल ने ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली, जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। उन्होंने इस मैच में नाबाद रहते हुए 175 रन बनाए थे, जो कि अब तक का रिकॉर्ड है।


Click it and Unblock the Notifications