Home / Photos
Bhojpuri Song:पति को पकौड़ा बेचकर रोज़गार करने की सलाह दे रही पत्नी, ‘पकौड़ी’ गाने ने मचाया धमाल
Shivani Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी वायरल सेंसेशन शिवानी सिंह और अभिनेत्री नीलम गिरी का नया गाना ‘पकौड़ी’ रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर धूम मचाने के साथ ही गाने को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। गाने का थीम एक ऐसे शख्स से जुड़ा है, जिसके पास रोजगार नहीं और वह काम करने के लिए शहर जाना चाहता है। लेकिन उसकी पत्नी उसे गांव में ही पकौड़े बेच कर रोजगार करने के लिए प्रेरित करती है।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
डिजिटल हेड के रूप में विक्की यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, जिन्होंने गाने के डिजिटल प्रमोशन की जिम्मेदारी संभाली है। इस गाने के प्रचार का कार्य पीआरओ रंजन सिन्हा द्वारा किया जा रहा है।
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
Pakodi Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना पकौड़ी को सुर म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। इसका गीत संतोष राजा ने लिखा है, जबकि संगीत का जिम्मा रोशन हेगड़े ने संभाला है। गाने के वीडियो का निर्देशन लक्की विश्वकर्मा द्वारा किया गया है।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने में नीलम गिरी और महेंद्र यादव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों की शानदार परफॉर्मेंस ने गाने को और भी जीवंत बना दिया है। गाने की प्रोडक्शन टीम में क्रिएटिव हेड के रूप में महेंद्र यादव काम कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता सुरिंदर यादव हैं।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो गया। इसके म्यूजिक वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है।
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने के बोल, संगीत और कलाकारों की केमिस्ट्री को दर्शकों से बेहद सराहना मिल रही है। "पकौड़ी" गाना अपने अनोखे स्टाइल और मनोरंजन की वजह से भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच ट्रेंड कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications