Home / Photos
कौन थी भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे, 17 की उम्र में की थी करियर की शुरुआत और 25 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Who was Akanksha Dubey: 25 वर्षीय भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक होटल में 26 मार्च को मृत पाई गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आकांक्षा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी में थीं। घटना की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दे दी है। आकांक्षा दुबे उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली थी। उन्होंने 17 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
1/11
Photo Credit: Akanksha Dubey Instagram
Share
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey ) ने उत्तर प्रदेश के शहरबनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा दुबे ने बनारस के होटल सारनाथ के एक कमरे में फांसी लगा ली।
2/11
Photo Credit: Akanksha Dubey Instagram
Share
आकांक्षा दुबे के एक करीबी व्यक्ति ने टाइम्स ऑफ इंडिया को खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ''नई फिल्म 'नायक' के सेट पर आकांक्षा दुबे का यह उनका पहला दिन था। मेकर्स वाराणसी में शूटिंग कर रहे थे। आज सुबह करीब 9 बजे जब उनका मेकअप बॉय उन्हें उनके पास बुलाने गया। लेकिन वह कमरे में मृत पाई गई थीं। वह अखिलेश वर्मा के साथ शूटिंग कर रही थीं।"
3/11
Photo Credit: Akanksha Dubey Instagram
Share
आकांक्षा दुबे एक भोजपुरी एक्ट्रेस थीं। आकांक्षा दुबे उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थी।
4/11
Photo Credit: Akanksha Dubey Instagram
Share
आकांक्षा दुबे ने 17 साल की उम्र में 'मेरी जंग मेरा फैसला' नाम की भोजपुरी फिल्म से डेब्यू किया था।
5/11
Photo Credit: Akanksha Dubey Instagram
Share
आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट दिए थे। आकांक्षा दुबे मुझसे शादी करोगी (भोजपुरी), वीरों के वीर, फाइटर किंग, कसम पैदा करने के 2 और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी देखी गई थीं।
6/11
Photo Credit: Akanksha Dubey Instagram
Share
फिल्मों के साथ-साथ आकांक्षा दुबे ने कई हिट म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। आकांक्षा ने करीब 50-60 सुपरहिट म्यूजिक एल्बम दिए हैं।
7/11
Photo Credit: Akanksha Dubey Instagram
Share
आकांक्षा दुबे पर्दे पर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और प्रदीप पांडे सहित कई भोजपुरी सितारों के साथ नजर आ चुकी हैं।
8/11
Photo Credit: Akanksha Dubey Instagram
Share
आकांक्षा की मौत की खबर अभिनेता और गायक पवन सिंह के साथ उनके म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने के घंटों बाद आई है। एनबीटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गाने के आधिकारिक रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया।
9/11
Photo Credit: Akanksha Dubey Instagram
Share
आकांक्षा कथित तौर पर एक्टर-गायक समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने वैलेंटाइन डे के दिन इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।


Click it and Unblock the Notifications