Home / Photos
एयरफोर्स की ये महिला पायलट अब Miss America में बिखेरेंगी अपना जलवा, तस्वीरें देख खो जाएंगे आप
अमेरिकी एयरफोर्स की महिला पायलट मैडिसन मार्श (Madison Marsh) इन दिनों सुर्खियों में हैं। फाइटर प्लेन उड़ाने वाली मैडिसन मार्श अब ब्यूटी पेजेंट कंपटीशन मिस अमेरिका में अपना जलवा बिखरेंगी। मैडिसन मार्श मिस अमेरिका के खिताब के लिए कंपटीशन करते हुए एक नए मिशन पर हैं।
1/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Madison Marsh)
Share
अमेरिकी वायु सेना अकादमी से स्नातक होने के कुछ महीने बाद मैडिसन मार्श ने अब ब्यूटी पेजेंट कंपटीशन मिस अमेरिका में जाने का फैसला किया है।
2/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Madison Marsh)
Share
मैडिसन मार्श मई 2023 में अमेरिकी वायु सेना अधिकारी के रूप में नियुक्त हुई थीं। 22 वर्षीय मैडिसन मार्श Arkansasकी मूल निवासी हैं।
3/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Madison Marsh)
Share
इससे पहले मैडिसन मार्श अमेरिकी वायु सेना अकादमी से ग्रेजुएट होने से ठीक पहले मिस कोलोराडो (Miss Colorado) का खिताब जीता था।
4/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Madison Marsh)
Share
अमेरिकी वायु सेना में मैडिसन मार्श सेकेंड लेफ्टिनेंट के रूप में भर्ती हुईं और सार्वजनिक नीति में अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के लिए हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में दाखिला लिया है।
5/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Madison Marsh)
Share
मैडिसन मार्श फिलहाल मिस अमेरिका के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जिसका फैसला 13 और 14 जनवरी को फ्लोरिडा में 50 सुंदरियों के बीच होगा।
6/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Madison Marsh)
Share
मैडिसन मार्श मिस अमेरिका प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली अमेरिकी वायु सेना अधिकारी होंगी ,जो सक्रिय ड्यूटी पर भी हैं।
7/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Madison Marsh)
Share
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मैडिसन मार्श ने कहा, "मेरे जीवन के पसंदीदा हिस्सों के दोनों पक्षों को एक साथ लाना एक अद्भुत अनुभव है और उम्मीद है कि इससे दूसरों को यह एहसास हो सकेगा कि आपको खुद को सीमित करने की ज़रूरत नहीं है।"
8/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Madison Marsh)
Share
मैडिसन मार्श ने कहा, "सेना में, यह असल में उस तरह से नेतृत्व करने के लिए एक खुली जगह है जिस तरह से आप नेतृत्व करना चाहते हैं।'
9/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Madison Marsh)
Share
मैडिसन मार्श का दावा है कि उनके सैन्य शारीरिक प्रशिक्षण ने उन्हें सौंदर्य प्रतियोगिता की तैयारी में मदद की।

Click it and Unblock the Notifications