Home / Photos
Trupti Toradmal: कौन हैं आदिपुरुष में माया बनने वालीं एक्ट्रेस तृप्ति टॉरडमल, 'पल्लू गिराकर' दिया बोल्ड सीन
Who is Ayesha madhukar Aka Trupti Toradmal: रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष में बोल्ड सीन देकर चर्चाओं में आने वाली एक्ट्रेस तृप्ति टॉरडमल उर्फ आयशा मधुकर एक मराठी एक्ट्रेस हैं। आदिपुरुष फिल्म उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।
1/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Ayesha madhukar)
Share
प्रभास और कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी। पिछले कुछ दिनों से फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कास्टिंग से लेकर डॉयलग तक की आलोचना हो रही है।
2/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Ayesha madhukar)
Share
आदिपुरुष फिल्म में एक एक्ट्रेस की काफी चर्चा हो रही है। आदिपुरुष में लंका में रावण के भाई विभीषण के साथ दिखाई गई एक एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने फिल्म में 'पल्लू गिराकर' बोल्ड सीन दिया है। जिसपर बवाल मचा हुआ है।
3/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Ayesha madhukar)
Share
इस एक्ट्रेस का नाम तृप्ति टॉरडमल है। हालांकि तृप्ति टॉरडमल का असली नाम आयशा मधुकर है। तृप्ति टॉरडमल का इंस्टाग्राम अकाउंट भी @ayeshamadhukar के नाम से है।
4/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Ayesha madhukar)
Share
कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा कि तृप्ति टॉरडमल ने फिल्म आदिपुरुष में रावण के भाई विभीषण की पत्नी सरमा का किरदार निभाया है। हालांकि अपने इंस्टा अकाउंट पर तृप्ति टॉरडमल ने बताया है कि उन्होंने फिल्म में ''माया'' का किरदार निभाया है।
5/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Ayesha madhukar)
Share
तृप्ति टॉरडमल एक मराठी अभिनेत्री हैं और आदिपुरुष उनकी पहली हिंदी फिल्म है। तृप्ति टॉरडमल के पिता मधुकर टोडरमल भी मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं और उन्होंने कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा साबित की है।
6/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Ayesha madhukar)
Share
तृप्ति टॉरडमल का जन्म मुंबई में 22 नवंबर 1992 को हुआ था। तृप्ति टॉरडमल ने 2 मराठी फिल्मों में काम किया है।
7/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Ayesha madhukar)
Share
तृप्ति टॉरडमल को साल 2018 में फिल्म सविता दामोदर परांजपे से पहचान मिली थी। इसके बाद तृप्ति टॉरडमल लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं।
8/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Ayesha madhukar)
Share
तृप्ति टॉरडमल की दूसरी मराठी फिल्म साल 2019 में फत्तेशिकस्त थी। फत्तेशिकस्त एक भारतीय मराठी भाषा की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन दिगपाल लांजेकर ने किया है। यह मराठा साम्राज्य पर आठ फिल्मों की सीरीज की दूसरी फिल्म थी।
9/9
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Ayesha madhukar)
Share
तृप्ति टॉरडमल की आदिपुरुष बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म है। तृप्ति टॉरडमल अपने बोल्ड सीन को लेकर इन दिनों आलोचनाओं का शिकार हो रही है। गूगल पर कई लोगों ने 'आदिपुरुष में विभीषण की पत्नी कौन है...' इसको लेकर सर्च किया है।


Click it and Unblock the Notifications