Home / Photos
कौन हैं कामिया जानी, जिनके जगन्नाथ मंदिर जाने पर उठी गिरफ्तारी की मांग, खाना खा-खाकर बन गईं करोड़ों की मालकिन
who is Kamiya Jani: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, यूट्यूबर और कर्ली टेल्स (Curly Tales) की फाउंडर कामिया जानी हमेशा ही सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में रहती हैं। सेलेब्रिटियों के साथ घूम-घूम कर खाना खाने वाली कामिया जानी अब विवादों में आ गई हैं। कामिया जानी के भगवान जगन्नाथ मंदिर में जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा है कि कामिया जानी गोमांस का समर्थन करती हैं, इसलिए भगवान जगन्नाथ मंदिर जाने पर उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन हैं कामिया जानी?
1/12
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Kamiya Jani )
Share
कामिया जानी का पूर्व IAS अधिकारी और बीजू जनता दल (BJD) के नेता वीके पांडियन से भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में बात करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।
2/12
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Kamiya Jani )
Share
-भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओडिशा इकाई ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कामिया जानी 'बीफ (गोमांस) को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती हैं" और उन्हें पुरी में प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर तक जाने की अनुमति कैसे दी गई।'
3/12
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Kamiya Jani )
Share
ओडिशा भाजपा के महासचिव जतिन मोहंती ने कथित तौर पर करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 295 के तहत कामिया जानी की गिरफ्तारी की मांग की है। जिसके बाद से कामिया जानी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
4/12
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Kamiya Jani )
Share
वीडियो में कामिया जानी वीके पांडियन के साथ जगन्नाथ मंदिर परिसर में बात कर रही हैं और 'महाप्रसाद' भी खाते दिख रही हैं। कामिया वीडियो में चल रही हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना और मंदिर विकास से जुड़े पहलू के महत्व पर विस्तार से बात कर रही हैं।
5/12
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Kamiya Jani )
Share
अब बात आती है कि आखिर कामिया जानी हैं कौन? और वह मंदिर में क्या करने गई थीं? तो बता दें कि कामिया जानी भारत की जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर, फूड ब्लॉगर और ट्रैवल ब्लॉगर हैं।
6/12
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Kamiya Jani )
Share
कामिया जानी कर्ली टेल्स (Curly Tales) कंपनी की फाउंडर हैं। Curly Tales फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी फेमस हैं।
7/12
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Kamiya Jani )
Share
अपने चैनल Curly Tales के लिए कामिया जानी फूड ब्लॉगिंग और ट्रैवल ब्लागिंग दोनों का काम करती हैं। कामिया बड़ी फूड चेन और ट्रैवल कंपनी के खर्चों पर देश-विदेश घूमती हैं। कई बार वह अपने खर्चों पर भी सेलेब्रेटियों के साथ खाने पर जाती हैं।
8/12
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Kamiya Jani )
Share
विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर से लेकर दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राहुल गांधी समेत देश के सारे बड़े खिलाड़ियों, एक्टर-एक्ट्रेस, नेताओं के साथ ब्रंच या डिनर पर जा चुकी हैं।
9/12
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Kamiya Jani )
Share
कामिया जानी का संडे ब्रंच काफी फेमस शो है। इसके ये वीडियो अपने चैनल, पेज और वेबसाइट पर शेयर करती हैं। कामिया जानी के कमाई का भी सबसे बड़ा सोर्स यही है।


Click it and Unblock the Notifications