Home / Photos
कौन हैं और क्या करती हैं अल्का याग्निक की बेटी सायशा कपूर, लगती हैं मां की कार्बन कॉपी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Alka Yagnik daughter Syesha Kapoor: अलका याग्निक बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिंगर में से एक हैं। हिंदी सिनेमा में अलका याग्निक ने सैकड़ों सुपरहिट गाने गाए हैं। अलका याग्निक के प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कई सारी जानकारियां मिल जाती हैं। लेकिन अलका याग्निक अपनी पर्सनल लाइफ शुरुआत से ही बहुत सीक्रेट रखती हैं। आज हम आपको मिलवाने जा रहे हैं कि अल्का याग्निक की बेटी सायशा कपूर से। आइए जानें क्या रबती हैं अल्का की बेटी सायशा कपूर।
1/11
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Syesha Kapoor )
Share
बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सिंगर में से एक अलका याग्निक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फरवरी 1989 से बिजनेसमैन नीरज कपूर से शादी की थी। नीरज और अलका की एक बेटी है सायशा कपूर। सायशा कपूर अपनी मां की कार्बन कॉपी लगती हैं।
2/11
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Syesha Kapoor )
Share
सायशा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां अलका याग्निक की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
3/11
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Syesha Kapoor )
Share
सायशा कपूर शादीशुदा हैं और बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहती हैं, हालांकि वह अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
4/11
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Syesha Kapoor )
Share
सायशा कपूर काफी पढ़ी लिखी हैं। सायशा कपूर ने लंदन स्कूल ऑफ मार्केटिंग और मार्बेला, स्पेन में लेस रोचेस इंटरनेशनल स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट से अपना कॉलेज पूरा किया है।
5/11
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Syesha Kapoor )
Share
सायशा कपूर ने स्पिटैलिटी के लिए मार्केटिंग में एमबीए किया है।
6/11
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Syesha Kapoor )
Share
सायशा कपूर फिलहाल मुंबई के रेस्टोरेंट Boveda Bistro की मालकिन हैं। रेस्टोरेंट Boveda Bistro को सायशा अपने बचपन की दो दोस्तों के साथ मिलकर चलाती हैं।
7/11
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Syesha Kapoor )
Share
उन्होंने अपने इंटरव्यू में अपने रेस्टोरेंट के बारे में बात करते हुए कहा था, "मुझे लगता है कि यह एक ऐसी जगह है जहां आप किसी भी वक्त खाना खाने आ सकते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि हम यहां अक्सर नए फूड आइटम को लेकर आए।''
8/11
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Syesha Kapoor )
Share
सायशा कपूर मुंबई में अपने पति के साथ रहती हैं। सायशा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अमित से मुंबई में 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी।
9/11
Photo Credit: इंस्टाग्राम (Syesha Kapoor )
Share
सायशा ने शादी से एक साल पहले अमित से सगाई की थी। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।


Click it and Unblock the Notifications