Home / Photos
‘जिसने कभी प्यार किया, हर उस व्यक्ति...’ पहाड़ी लुक में नज़र आई अक्षरा ने अपने नये गाने पर कही ये बात
Aisi Jagah Le Ja Song: अक्षरा सिंह और सुयश राय स्टारर एक नया दिल छू लेने वाला हिंदी गाना ‘ऐसी जगह ले जा’ आज में रिलीज़ हुआ है,जिसमें अक्षरा सिंह का पहाड़ी लुक उनकी खूबसूरती में चार चंद लगा रहा है। यूं तो यह गाना प्यार की अनिश्चितता और अपने लव्ड वंस को भूलने के दर्द को बड़ी खूबसूरती से दर्शाता है।
1/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
Akshara Singh New Song: ‘ऐसी जगह ले जा’ गाने में अक्षरा का प्रजेंस बेहद खास नज़र आ रहा है। इस गाने की भावुक धुन किसी भी व्यक्ति को गहराई से छू जाती है, जिसने कभी प्यार किया है और उसे खोया है।
2/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
पहाड़ी नज़ारों की मनमोहक सुंदरता के बीच गाने को फिल्माया गया है, जो गाने की भावनात्मक गहराई को और भी बढ़ाता है। सुयश राय और अक्षरा सिंह की दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह वीडियो दर्शकों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।
3/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
इसको लेकर अक्षरा सिंह ने बताया कि इसकी कहानी और भावनाएं हर उस व्यक्ति से जुड़ी हैं, जिसने कभी प्यार किया है और उसे खोने का दर्द महसूस किया है।
4/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस गाने में काम करना मेरे लिए एक भावनात्मक अनुभव था, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस गाने के भावनात्मक पहलू को महसूस करेंगे। सुयश राय के साथ काम करके मुझे बहुत खुशी हुई।
5/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
मैं निर्देशक शैबी और पूरी टीम का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को इतना खूबसूरत बनाया।
6/6
Photo Credit: One India Hindi
Share
आपको बता दें कि इस गाने के बोल यंगवीर ने लिखे हैं, जबकि संगीतकार अनमोल डेनियल ने इस गाने का संगीत प्रोडक्शन किया है।


Click it and Unblock the Notifications