Home / Photos
CID शो बंद होने के बाद कहां हैं ये सितारा? सीरियल खत्म होने के बाद अब क्या कर रहे
By Love Gaur
CID TV Show: टीवी पर लंब वक्त तक चलने वाले टीवी शो 'CID' से सभी यादें जुड़ी हुई हैं। यह क्राइम शो इतना पॉपुलर हुआ था कि इसके किरदार भी असल जिंदगी में उसी नाम से पहचाने जाने लगे। हालांकि 1998 से प्रसारित होने वाला शो 2018 में खत्म हो गया। ऐसे में इसके सभी किरदार भी जुदा हो गए।
1/7
Photo Credit: Social media
Share
CID शो में सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत का रोल करनेवाले एक्टर आदित्य श्रीवास्तव ने भी इस शो से जमकर सुर्खियां बटोरी है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि आदित्य को शो के बंद होने के बाद काम नहीं मिल कहा है।
2/7
Photo Credit: Social media
Share
'सीआईडी' शो की टीम में ACP प्रद्युमन, दया और अभिजीत शुरू से जुड़े हुए किरदार रहे हैं। शो में कई और लोगों की एंट्री हुई और कुछ लोगों ने टीम का साथ भी छोड़ा, लेकिन यह शुरू से अंत तक रहे। ऐसे में शो की शुरुआत से इस तिकड़ी ने अपनी अलग पहचान बनाई थी।
3/7
Photo Credit: Social media
Share
टीवी का प्रिय शो सीआईडी सबसे लंबे समय तक ऑन एयर चला। इस शो ने 1500 से अधिक रोमांचक और रोमांचक एपिसोड देकर 2 दशकों तक प्रशंसकों का मनोरंजन किया। ऐसे में आज आपको बताना जा रहे हैं कि आखिर शो बंद होने के बाद अब एक्टर आदित्य कहां है।
4/7
Photo Credit: Social media
Share
साल में 2018 में सीआईडी की आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था, जिसके बाद यह शो बंद हो गया। शो के बंद होने के बाद पूरी सीआईडी टीम के रास्ते अलग हो गए।
5/7
Photo Credit: Social media
Share
शो के बाद होने के बाद एक्टर आदित्य श्रीवास्तव ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' में काम किया। इसके बाद वो फिल्म 'रात अकेली है' में नजर आए। साथ ही ‘हसीन दिलरुबा’ में उन्होंने तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी के साथ नजर आए थे।
6/7
Photo Credit: Social media
Share
फिल्मों के अलावा उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया है। उन्होंने वेब सीरीज 'ह्यूमन' में भी अहम भूमिका निभाई। साथ ही फिल्म भीड़ में भी नजर आए थे।
7/7
Photo Credit: Social media
Share
आपको बता दें कि आदित्य श्रीवास्तव का जन्म 21 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ है। उनके पिता बैंक में काम करते थे। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही वो थिएटर से जुड़ गए। जिसके बाद उनको पहला ब्रेक निर्देशक शेखर कपूर ने फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से दिया था।


Click it and Unblock the Notifications