Home / Photos
Vaibhav Suryavanshi: IPL में धमाल मचाने वाले वैभव सुर्यवंशी की अनदेखी तस्वीर, एक क्लिक में देखिए Childhood Photos
Vaibhav Suryavanshi Childhood Photos: IPL में धमाल मचा रहे बिहार के समस्तीपुर ज़िला के रहने वाले 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सुर्यवंशी की कुछ अनेदखी तस्वीर हम आपको दिखाने जा रहे हैं। किस तरह से उन्होंने इस सफ़र की शुरुआत की और आज अपनी एक अलग पहचान बनाई।
Explore childhood photos of Vaibhav Suryavanshi, the 14-year-old IPL sensation from Bihar, showcasing his rise in cricket with Rajasthan Royals.
1/11
Photo Credit: One India Hindi
Share
चंद्रदीप ने कहा कि "वैभव सूर्यवंशी ने इतने बड़े स्तर पर अपना पहला मैच खेला। मैंने उसके चेहरे पर कोई दबाव नहीं देखा। उसके अंदर बड़े मैच का जज्बा है। 14 साल की उम्र में उसके पास कमाल की प्रतिभा और धैर्य है।"
2/11
Photo Credit: One India Hindi
Share
वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में वैभव सुर्यवंशी के गांर्जियन चंद्रदीप ने खुशी का इज़हार करते हुए उसके खेल की काफी सराहना की।
3/11
Photo Credit: One India Hindi
Share
राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रतिनिधित्व करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार शुरुआत की। महज 14 साल और 23 दिन की उम्र में, वह IPL के इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
4/11
Photo Credit: One India Hindi
Share
वैभव का पहला मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ था, जहाँ उन्होंने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए। वैभव ने अपनी पारी के दौरान दो चौके और तीन छक्के लगाए।
5/11
Photo Credit: One India Hindi
Share
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़कर यशस्वी जायसवाल के साथ शानदार ओपनिंग साझेदारी की। उनकी निडरता उनकी पहली गेंद से ही स्पष्ट हो गई थी।
6/11
Photo Credit: One India Hindi
Share
वैभव के डेब्यू की खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर ऐतिहासिक छक्का जड़ा। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद को कवर के ऊपर से छक्का जड़ दिया।
7/11
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस उपलब्धि के साथ ही वह आईपीएल डेब्यू में ऐसा कारनामा करने वाले दसवें खिलाड़ी बन गए और ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बन गए।
8/11
Photo Credit: One India Hindi
Share
वैभव ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए आवेश खान के दूसरे ओवर में लॉन्ग-ऑन पर एक और छक्का लगाया। डीप स्क्वायर लेग के पास कैच होने से बाल-बाल बचे, जब पुल शॉट के कारण गेंद छूट गई और बाउंड्री लग गई।
9/11
Photo Credit: One India Hindi
Share
युवा क्रिकेटर की पारी तब समाप्त हुई जब एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। नौवें ओवर में एडेन मार्करम की गेंद को खेलने की कोशिश में वैभव गलत अनुमान लगा बैठे और आउट हो गए।


Click it and Unblock the Notifications