Home / Photos
uttarakhand weather Photos Snowfall सीजन की पहली शानदार बर्फबारी, तस्वीरों में करिए जन्नत की सैर
उत्तराखंड में चार धाम समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। जिससे पहाड़ की खूबसूरती देखते ही बन रही है। मौसम का मिजाज बदलने से चारों धामों सहित हर्षिल घाटी और चकराता में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इस साल बारिश और बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। बदरीनाथ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को देर शाम बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बूंदाबांदी होने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शहर में ठंडी हवा के साथ घने बादल छा गए। इससे शहर में कड़ाके की ठंड हो गई।
1/9
Photo Credit: ONE INDIA
Share
गंगोत्री से बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री व हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई है। साथ ही मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में भी हिमपात हुआ है।
2/9
Photo Credit: ONE INDIA
Share
आखिरकार लंबे समय के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला है। चार धाम समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। जिससे पूरे प्रदेशभर में ठंडक बढ़ गई है। कई जगहों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे सभी लोगों ने राहत की सांस ली है।
3/9
Photo Credit: ONE INDIA
Share
बर्फबारी से पहाड़ों में सफेद चादर सी बिछ गई है। जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। इस तरह की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें पहाड़ बर्फ से ढ़के हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पहली बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया है।
4/9
Photo Credit: ONE INDIA
Share
करीब दो माह से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का इंतजार किया जा रहा था। जो कि रविवार देर शाम तक पूरा हुआ। काश्तकारों और किसानों ने राहत की सांस ली है। पहाड़ में सेब और अन्य फसलों पर इसका असर पड़ रहा था।
5/9
Photo Credit: ONE INDIA
Share
केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को दोपहर बाद मौसम बदला और देर शाम को बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में अधिकतम तापमान माइनस 8 और न्यूनतम माइनस 11 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
6/9
Photo Credit: ONE INDIA
Share
रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिसके बाद स्थानीय लोग और पर्यटक बर्फ का आनंद लेने और प्रकृति की खूबसूरती को निहारने निकल पड़े। कई जगह सड़कों पर इस तरह लोग नजर आए।
7/9
Photo Credit: ONE INDIA
Share
यमुना घाटी में भी बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम और मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। जिससे मंदिर और आसपास की खूबसूरती देखते ही बन रही है। ठंड भी बढ़ गई है।
8/9
Photo Credit: ONE INDIA
Share
पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हरसिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे व्यवसायियों और काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं। क्रिसमस और न्यू इयर पर्यटन पर भी इस बर्फबारी का असर पड़ेगा।
9/9
Photo Credit: ONE INDIA
Share
गंगोत्री धाम में बर्फबारी से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। आजकल मंदिर समिति के कुछ लोग और साधु संत के साथ ही कम ही लोग गंगोत्री धाम में रह रहे हैं। बर्फ गिरने से गंगा जल और नदी जमी हुई सी नजर आ रही है। हालांकि आसपास की नजारा देखते ही बन रहा है।


Click it and Unblock the Notifications