Home / Photos
Bhojpuri Film: ‘झगड़ा गोतिन गोतिन के’ का ट्रेलर आउट, निर्माता ने बताया क्या है फिल्म की कहानी और क्यों है ख़ास
Bhojpuri Film: वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, और प्रतीक सिंह की बहुप्रतीक्षित पारिवारिक फिल्म ‘झगड़ा गोतिन गोतिन के’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया। इंटर 10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ तेज़ी से वायरल हो रहा है। ट्रेलर में दिखाए गए पारिवारिक ड्रामा और संवादों ने दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दी है।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
Most Awaited Bhojpuri Film: फिल्म ‘झगड़ा गोतिन गोतिन के’ को लेकर वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक विशेष तोहफा है। प्रदीप सिंह ने कहा कि, हमने इस फिल्म को पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजन के रूप में तैयार किया है।
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
हर आयु वर्ग के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है। फिल्म की कहानी ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो दर्शकों को न केवल मनोरंजन प्रदान करेगी, बल्कि सामाजिक संदेश भी देगी। हमारी टीम ने फिल्म की गुणवत्ता और सामग्री पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि दर्शकों को एक उच्चस्तरीय सिनेमा अनुभव मिल सके।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
हमें पूरा विश्वास है कि 'झगड़ा गोतिन गोतिन के' दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाएगी। इस फिल्म में कलाकारों की अदाकारी और कहानी दर्शकों को बांधे रखेंगे और यह फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है और इसकी पटकथा अरविंद तिवारी ने लिखी है।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
मुन्ना दुबे के संगीत और अरविंद तिवारी के गीतों ने फिल्म को एक खास भोजपुरी तड़का दिया है। मनोज कुमार सिंह द्वारा की गई छायांकन और धरम सोनी के संकलन ने फिल्म की गुणवत्ता को और निखारा है। ‘झगड़ा गोतिन गोतिन के’ की पूरी टीम ने इसे एक यादगार अनुभव बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
कानू मुखर्जी के नृत्य निर्देशन और रणधीर एन दास की कला निर्देशन ने फिल्म के दृश्य प्रभाव को बेहतरीन बनाया है। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन बॉलीवुड उमंग द्वारा किया गया है और इसके डी.आई. कलरिस्ट धरम सोनी हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा के अनुसार, ‘झगड़ा गोतिन गोतिन के’ एक सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है, जो जल्द ही सिनेमा घरों में धूम मचाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications