Home / Photos
शौक बड़ी चीज! देश के 7 लोग जिन्हें सोने से है इतना लगाव, मोबाईल से गले का हार तक सब 'Gold'
कपड़ें खरीदने और पहनने का शौक तो हर किसी को होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें कपड़ों से ज्यादा सोना पहनना पसंद हैं। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर बप्पी लहरी को तो आप सभी जातने ही होंगे वो ऊपर से नीचे तक सोने से लदे रहते थे। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कई लोगों के बारे में बताएंगे जिन्हें सोना पहनने काफी पसंद है। देखें फोटोज...
1/8
Photo Credit: Social Media
Share
आज के टाइम में अमीर हो या गरीब हर इंसान सिर्फ एक चीज के लिए क्रेज़ी है वो है गोल्ड। बच्चे, बूढ़े, महिलाओं से लेकर आदमी तक को गोल्ड पहनने का बेहद शौक है। आज हम आपको देश के उन 7 लोगों के बारे में बताएंगे जिन्हें लोग गोल्डन मैन के नाम से जानते हैं।
2/8
Photo Credit: Social Media
Share
मोनू बेडकर पुणे के रहने वाले हैं। वो गोल्डन मैन के नाम से भी काफी मशहूर हैं। वो अक्सर गले में तीन सोने की मोटी चेन पहनकर घूमते हैं।
3/8
Photo Credit: Social Media
Share
इस लिस्ट में मुंबई की रहने वाली सायरा सत्तानी का भी नाम शामिल है। बता दें कि वो एक यूट्यूबर भी हैं। उन्हें भी सोना पहनने का बेहद शौक है और वो चार से पांच किलो तक सोना पहनकर रहती हैं।
4/8
Photo Credit: Social Media
Share
सनी नानासाहेब वाघचौरे हमेशा गले में सोने की चेन पहनकर रहते हैं। इन्होंने नाना नाम के गोल्ड का पेंडेंट पहन रखा है। बता दें कि इन्हें सोशल मीडिया पर लोग भी काफी पसंद कर देते हैं।
5/8
Photo Credit: Social Media
Share
मध्यप्रदेश के इंदौर की खास बात ये है कि ये साफ-सफाई और खाने-पीने के लिए काफी फेमस है। अब जब बात आती है इंदैर की तो यहां के बाबा नटवर नेमा को तो सब जानते ही हैं वो सराफा चौपाटी में कुल्फी बेचते हैं। बता दें कि वो आधा किलो सोना पहनते हैं।
6/8
Photo Credit: Social Media
Share
बिहार के आरा जिले में रहने वाले प्रेम सिंह 100-200 ग्राम नहीं बल्कि पूरे 1.5 करोड़ का सोना पहनकर घूमते हैं। प्रेम सिंह को सोने से इतना प्यार है कि सिर्फ गले, हाथों पर ही नहीं बल्कि उन्होंने अपना मोबाईल कवर भी सोने का बनवाया है।
7/8
Photo Credit: Social Media
Share
पुणे महाराष्ट्र के रहने वाले प्रशांत लक्ष्मण को लोग गोल्ड मैन के नाम से जानते हैं। बता दें कि वो अपने शरीर में 5 किलो सोना पहनकर घूमते हैं।
8/8
Photo Credit: Social Media
Share
गुजरात के पंकज सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक समय ऐसा था जब पंकज सिंह के पास पैसे नहीं थे लेकिन अब वो गोल्ड मैन के नाम से भी जाने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications