Home / Photos
बिहार की पहली महिला IPS, जिनकी 19 साल में हुई शादी, टूट गया रिश्ता फिर भी नहीं मानी हार, रचा इतिहास
Success Story Of IPS Manjari Jaruhar: इंसान के अंदर कुछ अलग करने का जज़्बा और जुनून हो तो वह कामयाब ज़रूर होता है। कामयाब के सफर में उतार-चढाव से जूझते हुए मंज़िल पा ही लेता है। कुछ इसी तरह की संघर्षपूर्ण कहानी रही है बिहार की पहली IPS मंजरी जरुहर की, जिन्होंने मुश्किलों का सामना करते हुए अलग पहचान बनाई और इतिहास रच दिया।
1/8
Photo Credit: Social Media
Share
First Women IPS Of Bihar Manjari Jaruhar: मंजरी जरुहर ने अपनी ज़िंदगी में काफी परेशानियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से उस मुकाम को हासिल किया जो कि देश की हर बेटी के लिए प्रेरणादायक है।
2/8
Photo Credit: Social Media
Share
मंजरी जरुहर की कामयाबी की कहानी पर आधारित ‘जय गंगा जल’ नाम से बॉलीवुड फिल्म भी बनी है। आपको बता दें कि मंजरी जरुहर के नाम बिहार की पहली महिला IPS अधिकारी से जुड़ा ही है। इसके साथ ही उन्हें हिंदुस्तान टॉप-5 पहली महिला के लिस्ट में शुमार किया जाता है।
3/8
Photo Credit: Social Media
Share
IPS अधिकारी मंजरी जरुहर का सफर इतना आसान नहीं था, क्योंकि एक पढ़े लिखे परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी महज़ा 19 साल में ही उनकी शादारी करवा दी गई। ससुराल में काफी परेशानियों का सामन करना पड़ा, कुछ दिनों बाद ससुराल से रिश्तों का बंधन भी टूट गया।
4/8
Photo Credit: Social Media
Share
अपनी ज़िंदगी के इम्तेहान से मंजरी जरुहर हताश नहीं हुईं बल्कि और ज्यादा मज़बूत होते हुए हालातों का सामना किया। दूसरी कोशिश में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करते हुए बिहार की पहली महिला IPS अधिकारी बनने का तमगा अपने नाम किया।
5/8
Photo Credit: Social Media
Share
मंजरी जरुहर का रिश्ता टूटा तो उन्होंने अपने सपने को साकार करने का संकल्प लिया और उसे पूरा करने के लिए दिल्ली का रुख किया और वहां जाकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। 1974 में पहली बार सिविल सेवा की परीक्षा दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
6/8
Photo Credit: Social Media
Share
1975 में उन्होंने दूसरी बार UPSC एग्ज़ाम दिया और कामयाबी हासिल करते हुए सपने को सच कर दिखाया। ग़ौरतलब है कि बचपन से मंजरी को परिवार वाले कुशल गृहणी बनाना चाहते थे। स्कूल में भी उन्हें घरेलू महिला की तरह कढ़ाई-बुनाई की ट्रेनिंग दी जाती थी।
7/8
Photo Credit: Social Media
Share
पटना वीमेंस कॉलेज से IPS मंजरी जरुहर ने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली पहुंची जहां उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली। पढ़ाई के साथ-साथ सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी भी करती रहीं और मंज़िल को हासिल किया।
8/8
Photo Credit: Social Media
Share
आईपीएस मंजरी जरुहर आज की तारीख में सभी देश की महिला और बच्चियों के लिए एक आदर्श हैं। रिटायर होने के बाद उन्होंने ‘मैडम सर’ नाम से एक किताब लिखी। हालातों से जूझती हुई महिलाओं को उस किताब के पढ़ने सा काफी हिम्मत मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications