Home / Photos
Bhojpuri Song: होली स्पेशल रोमांटिक गाना ‘होली के छुट्टी’ में दिखा राकेश मिश्रा का जलवा
New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सुपर स्टार राकेश मिश्रा का होली स्पेशल रोमांटिक गाना ‘होली के छुट्टी’ आज रिलीज हो गया है। इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। गाना रिलीज के साथ फुल स्पीड से यूट्यूब पर व्यूज का नंबर हासिल करने लगा है। इस गाने को राकेश मिश्रा ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। अब यह ऑडियंस को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
राकेश मिश्रा का होली स्पेशल रोमांटिक यह गाना ‘होली के छुट्टी’ उनके अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो का कांसेप्ट अलग तरीके का है, जिसमें कॉलेज के दो प्रेमी को प्रेम और होली के उमंग में दिखाया गया है।
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
Bhojpuri Singer Rakesh Mishra Song: ‘होली के छुट्टी’ गाने में शिल्पी राज और राकेश मिश्रा की प्ले बैक सिंगिंग कमाल की है, जिस वजह से दर्शकों का प्यार भी इस गाने को खूब मिल रहा है। हालांकि अभी होली आने में वक्त है, लेकिन फाल्गुन की खुमारी लोगों पर बसंत ऋतु के समय से ही दिखने लगती है, जो इस गाने में राकेश मिश्रा के उपर देखने को मिल रही है। होली के रंग प्यार के संग इस गाने में सुहाने लग रहे हैं।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
क्लीन सेव में राकेश मिश्रा का लुक अलग ही नज़र आ रहा है, जबकि इस गाने के वीडियो में उनके साथ ख़ुशी राज हैं। ख़ुशी का एपिरेंस और राकेश मिश्रा के साथ दोनों की केमेस्ट्री देखने योग्य है। यह गाना पूरी तरह से कमर्शियल है और लोग इसको खूब एन्जॉय कर पायेंगे। ये दावा राकेश मिश्रा ने किया है।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
राकेश मिश्रा ने कहा कि गाने में सभी लोगों ने अपना शत प्रतिशत दिया है। इसलिए भोजपुरी के दर्शकों से अपील है कि आप इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। यह आपका गाना है, इसे वायरल करें और रिल्स भी जमकर बनायें।
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
आपको बता दें कि राकेश मिश्रा ऑफिसियल से रिलीज होली स्पेशल इस रोमांटिक गाने के गीतकार गौतम सिंह हैं, जबकि संगीतकार छोटू रावत हैं। कोरियोग्राफर और निर्देशक आर्यन देव हैं। डीओपी राजेश राठौड़ और श्रवण कुमार हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।


Click it and Unblock the Notifications