Home / Photos
Seema Haider: पाकिस्तान-नोएडा नहीं इंस्टाग्राम पर मचा है सीमा हैदर का हल्ला, हिट हो रहे डांस वीडियो
पाकिस्तान के कराची से अपने प्यार के लिए नेपाल होते यूपी के ग्रेटर नोएडा पहुंचीं सीमा हैदर इन दिनों मीडिया में छाई हुई हैं। पबजी गेम के जरिए ग्रेटर नोएडा के सचिन से मिलीं सीमा हैदर के पहले से चार बच्चे हैं, लेकिन अब वो हिंदुस्तान में ही सचिन के साथ अपना घर बसाना चाहती हैं।
1/9
Photo Credit: Social Media
Share
सचिन के साथ अपनी लव स्टोरी के अलावा पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं।
2/9
Photo Credit: Social Media
Share
इंस्टाग्राम पर सीमा हैदर अलग-अलग अंदाज में लगातार अपने डांस वीडियो पोस्ट कर रही हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं।
3/9
Photo Credit: Social Media
Share
डांस वीडियो के अलावा सीमा हैदर ने कुछ रील्स सचिन के साथ भी बनाई हैं, जिनमें दोनों काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं।
4/9
Photo Credit: Social Media
Share
आपको बता दें कि सीमा ने खुद बताया कि वो और सचिन पबजी गेम खेलते थे और उसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई।
5/9
Photo Credit: Social Media
Share
सीमा ने मीडिया को बताया कि जब बातचीत बढ़ने लगी तो दोनों ने एक दूसरे को पंसद किया और इसके बाद नेपाल में उनकी मुलाकात हुई।
6/9
Photo Credit: Social Media
Share
इसके बाद सीमा ने कराची में अपना घर बेचा और अपने चारों बच्चों को लेकर नेपाल होते हुए सचिन के पास भारत पहुंच गईं।
7/9
Photo Credit: Social Media
Share
सीमा ने बताया कि भारत जाने के लिए रूट की जानकारी उसने यूट्यूब के जरिए हासिल की और वो अपने घर में किसी को कुछ बताकर नहीं आई।
8/9
Photo Credit: Social Media
Share
हालांकि ग्रेटर नोएडा आने पर पाकिस्तानी पासपोर्ट की वजह से सीमा हैदर की पहचान हो गईं और पुलिस ने सचिन के साथ उन्हें पकड़ लिया।
9/9
Photo Credit: social media
Share
फिलहाल सचिन और सीमा जमानत पर हैं और सीमा ने साफ तौर पर कहा है कि अब वो पाकिस्तान नहीं जाएगी, यहीं सचिन की पत्नी बनकर रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications