Home / Photos
Bhojpuri Song: समर सिंह और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना, ‘यूपी बिहार हिले’ ने मचाया धमाल
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना 'युपी बिहार हिले' रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। यह गाना भूमि प्रोडक्शन के ऑफिशल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने में समर सिंह और सपना चौहान की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
1/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने की परिकल्पना समर मोदी ने की है, वहीं वीडियो निर्देशन की बागडोर आशीष सत्यार्थी ने संभाली है।
2/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह ने गाने को लेकर कहा कि 'यूपी बिहार हिले' एक धमाकेदार गाना है जिसे हमने पूरे दिल से तैयार किया है। शिल्पी राज के साथ काम करना हमेशा शानदार अनुभव होता है।
3/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
हमें उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को उतना ही पसंद करेंगे, जितना हमने इसे बनाने में मजा किया। इस गाने की धुन और डांस स्टेप्स हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देंगे।
4/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
शिल्पी राज ने गाने को लेकर कहा कि, ‘यूपी बिहार हिले’ एक एनर्जेटिक और मजेदार गाना है, जिसे हमने बहुत ही उत्साह के साथ रिकॉर्ड किया है। इस गाने की बीट्स तो हर किसी को डांस फ्लोर पर ले आएंगी।
5/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
हमें पूरी उम्मीद है कि यह गाना दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगा और लोग इसे बहुत प्यार देंगे। सपना चौहान ने गाने को माइंड ब्लोइंग बताते हुए कहा कि, गाने में परफॉर्म करना बेहद मजेदार अनुभव रहा।
6/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
‘यूपी बिहार हिले’ का म्यूजिक और एनर्जी इतनी जबरदस्त है कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाएगा। मुझे उम्मीद है कि यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आएगा और धमाल मचाएगा।
7/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने को अपनी आवाज समर सिंह और शिल्पी राज ने दी है। गीतकार विक्की रौशन ने बेहतरीन शब्दों के साथ इसे सजाया है और संगीत निर्देशन रौशन सिंह का है।
8/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
डीओपी संतोष और नवीन हैं, कोरियोग्राफी अनुज मौर्य ने की है, जबकि संपादन पप्पू वर्मा ने किया है।
9/10
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने में सपना चौहान और समर सिंह की जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस दी है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications