Home / Photos
Ridhi Dogra: IMDb की पापुलर सेलिब्रिटी की लिस्ट में' रिद्धि डोगरा' भी, रिश्ते में लगती हैं जेटली की भतीजी
By Ankur Sharma
टीवी की मशहूर अभिनेत्री रिद्धि डोगरा एक बार फिर से चर्चा में हैं। वजह है IMDb की लिस्ट, जिसमें उन्हें टॉप 5 पापुलर इंडियन सेलिब्रिटी के तौर पर चुना गया है। छोटे पर्दा का बड़ा नाम रिद्धि को लोग उनकी स्टाइल और एक्टिंग के लिए पहचानते हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में नंबर वन पर शाहरुख खान, दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण, तीसरे नंबर पर रामचरण तेजा , चौथे नंबर पर ऐश्वर्या राय बच्चन और पांचवें नंबर पर रिद्धि डोगरा हैं।
1/9
Photo Credit: social media , facebook
Share
रिद्धि डोगरा टीवी जगत का जाना-पहचाना हॉट चेहरा हैं, जिन्होंने IMDb की टॉप 5 पापुलर इंडियन सेलिब्रिटी की लिस्ट में खास जगह बनाई है।
2/9
Photo Credit: social media , facebook
Share
रिद्धि डोगरा भले ही इस साल टीवी शो में कम नजर आईं लेकिन वो लगातार कभी अपनी स्टाइल को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहीं।
3/9
Photo Credit: social media , facebook
Share
दरअसल बिग बॉस OTT में अपने इश्क से लोगों को आकर्षित करने वाले शमिता शेट्टी और राकेश बापट का जब ब्रेकअप हुआ तो उस वक्त लोग शमिता के बारे में कम रिद्धि डोगरा को ज्यादा सर्च करने लगे थे क्योंकि वो राकेश की पहली पत्नी हैं।
4/9
Photo Credit: social media , facebook
Share
दरअसल 'तुम बिन' फेम एक्टर राकेश बापट ने टीवी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा से प्रेम विवाह किया था लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था और इसी कारण लोग रिद्धि को खोज रहे थे।
5/9
Photo Credit: social media , facebook
Share
बता दें कि राकेश बापट और रिद्धि डोगरा की मुलाकात साल 2011 में एक टीवी शो के सेट पर हुई थी। करीब एक साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 29 मई 2012 को शादी की थी।
6/9
Photo Credit: social media , facebook
Share
लेकिन साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया, दोनों के अलग होने की खबर उस वक्त टीवी की दुनिया की बड़ी खबरों में से एक थी। दोनों के तलाक की वजह आज तक क्लीयर नहीं है।
7/9
Photo Credit: social media , facebook
Share
रिद्धि डोगरा एक संपन्न सियासी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और वो भाजपा के लोकप्रिय नेता दिवंगत वित्त मंत्री अरुण जेटली की भतीजी हैं लेकिन फिलहाल उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।
8/9
Photo Credit: social media , facebook
Share
एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में कहा है कि वो 'आई कैंडी बनना नहीं चाहती हैं और जबरदस्ती के अंग प्रदर्शन के खिलाफ हैं।'
9/9
Photo Credit: social media , facebook
Share
टीवी शोज के अलावा रिद्धि इन दिनों OTT पर छाई हुईं हैं, उन्होंने असुर', 'द मैरिड वुमन' और 'पिचर्स' में यादगार रोल निभाकर लोगों का दिल जीत लिया है।


Click it and Unblock the Notifications