Home / Photos
Rewa Airport: रीवा एयरपोर्ट में होगा चोरहटा हवाई पट्टी का विस्तार, CM शिवराज व सिंधिया करेंगे शिलान्यास
मध्य प्रदेश सरकार रीवा जिले के निवासियों को एयरपोर्ट की सौगात देने जा रही है। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट का भूमिपूजन करेंगे। वर्तमान में उपलब्ध भूमि के अतिरिक्त 255 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। हवाईअड्डे का निर्माण कार्य जुलाई माह तक पूरा होने की उम्मीद है।
1/10
Photo Credit: Social media
Share
कलेक्टर ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में उपलब्ध भूमि के अतिरिक्त 255 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसकी कार्रवाई 1 माह में पूरी कर ली जाएगी। उपलब्ध जमीन पर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का काम शुरू किया जा रहा है।
2/10
Photo Credit: Social media
Share
उपलब्ध भूमि के अतिरिक्त 255 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। हवाईअड्डे का निर्माण कार्य जुलाई माह तक पूरा होने की उम्मीद है।
3/10
Photo Credit: Social media
Share
एयरपोर्ट के शिलान्यास के मौके पर हजारों की संख्या में लोग केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करने की उम्मीद है।
4/10
Photo Credit: Social media
Share
एयरपोर्ट के निर्माण के लिए पिछले कुछ वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब उन्हें सफलता मिली है।
5/10
Photo Credit: Social media
Share
जल्द ही 72 सीटर प्लेन की आवाजाही शुरू हो जाएगी। हवाई अड्डे के खुलने से विंध्य क्षेत्र में पर्यटन, उद्योगों के विकास और चिकित्सा सुविधाओं के बेहतर अवसर होंगे।
6/10
Photo Credit: Social media
Share
रीवा हवाई पट्टी के विस्तार का काम शुरू किया जा रहा है, 1400 मीटर हवाई पट्टी को मजबूत करने का काम शुरू होने जा रहा है। यह निर्माण कार्य जुलाई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रीवा में हवाई सेवा शुरू हो सकती है।
7/10
Photo Credit: Social media
Share
पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल एवं कलेक्टर मनोज पुष्प सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी रीवा की चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचे और संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
8/10
Photo Credit: Social media
Share
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 15 फरवरी को रीवा दौरे पर एयरपोर्ट निर्माण का संभावित शिलान्यास समारोह प्रस्तावित है।
9/10
Photo Credit: Social media
Share
चोरहटा हवाई पट्टी का विस्तार रीवा एयरपोर्ट के रूप में किया जा रहा है। विस्तार के लिए 35 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications