Home / Photos
Photos: रावण दहन की ड्रोन कैमरा से ली गई तस्वीर, लाखों की तादाद में जुटे लोग, देखिए दिलकश नज़ारा
बिहार के गया ज़िले में विजयादशमी के मौक़े पर गांधी मैदान में रावण दहन किया गया। इस दौरान ड्रोन कैमरे से तस्वीर ली गई। रावण दहन के दौरान दिलकश नज़ारा देखने को मिला। इस दौरान लाखों की तादाद में लोगों ने शिरकत की।
1/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
सभी ब्लॉक और संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त ड्राप गेट के साथ, हर ड्राप गेट पर पर्याप्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल की भी तैनाती थी।
2/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
गया ज़िला के गांधी मैदान में शाम 5 बजे के करीब रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
3/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
रावण दहन आयोजक तथा नगर निगम को रोशनी की पुख्ता इंतजाम रखने के सख्त निर्देश दिए थे।
4/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
रोशनी के पुख्ता इंतज़ाम के निर्देश इसलिए दिए गए थे, ताकि किसी भी व्यक्ति को रावण दहन के बाद घर वापसी में रोशनी की समस्या नही हो।
5/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
रावण दहन कार्यक्रम होने के बाद गांधी मैदान को हर हाल में खाली करने का भी जिला प्रशासन की तरफ़ से निर्देश दिया गया था।
6/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
रावण दहन के मद्देनज़र गांधी मैदान इलाके के रूट में बैरीकेटिंग के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके साथ प्रवेश और निकास गेट पर प्रशासनिक व्यवस्था भी दुरुस्त थी।
7/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
गांधी मैदान परिसर औऱ सभी गेटों के समीप पी एस सिस्टम सुचारू था, इसके साथ ही सभी गेट पर डीएफएमडी के ज़रिए जांच कर लोगों को मैदान में प्रवेश करवाने का भी निर्देश दिया गया था।
8/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
रावण दहन के बाद भगदड़ नहीं मचे, लोग आराम से ग्राउंड से निकलें, इस बात पर भी खास ध्यान रखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications