Home / Photos
तेजी से वायरल हो रही आलिया भट्ट के पति की तस्वीरें, रणबीर को ये क्या हुआ! फोटोज देख फैंस की बढ़ गई टेंशन
By Kusum Bhatt
बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर की वायरल हो रही फोटो ने फैंस की टेंशन को बढ़ा दिया है। एक्टर की फोटो रेडिट पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
1/7
Photo Credit: Instagram
Share
बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव हैं। मगर एक्टर के कई फैन पेज हैं, जो अकसर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। एक तस्वीर एक्टर की हाल ही में वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस का माथा ही घूम गया।
2/7
Photo Credit: Instagram
Share
दरअसल, वायरल तस्वीर में रणबीर कपूर का चेहरा काफी अजीब सा दिख रहा है। इस फोटो में उनका नो मेकअप लुक साफ नजर आ रहा है। मगर इस हाल में एक्टर को देखने के बाद फैंस काफी परेशान हैरान से नजर आए।
3/7
Photo Credit: Instagram
Share
हर कोई सोचने लगा कि एक्टर ने ऐसा लुक किसी फिल्म के लिए किया है या फिर बढ़ती उम्र की वजह से उनका ये हाल हो गया है। फैंस एक्टर की तस्वीर देखने के बाद काफी चिंता में आ गए। एक्टर का ऐसा हाल किसी भी फैन के लिए उसकी उम्मीदों से परे है।
4/7
Photo Credit: Instagram
Share
दरअसल, Reddit पर रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। तस्वीर में एक्टर काफी थके हुए से और अजीब से नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तस्वीर में एक्टर के चेहरे की उदासी काफी साफ नजर आ रही है। ऐसा क्या हो गया कि रणबीर ने अपना हाल ऐसा बना लिया। एक यूजर ने कहा कि क्या ये सच में रणबीर का नेचुरल लुक है।
5/7
Photo Credit: Instagram
Share
रणबीर कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो एक्टर ने फिल्म एनिमल में शानदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया था। अब एनिमल पार्क में एक्टर को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के सीक्वल से एक्टर की कई तस्वीरें ऑनलाइन वायरल भी हो चुकी हैं।
6/7
Photo Credit: Instagram
Share
एक्टर अकसर अपनी बेटी राहा संग नजर आते हैं। राहा की पापा संग बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। कई बार रणबीर को राहा के सिर पर किस करते हुए अपनी बेटी को प्रोटेक्ट करते हुए देखा गया है। आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा के लिए बेहद प्रोटेक्टिव हैं।
7/7
Photo Credit: Instagram
Share
रणबीर कपूर की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रणबीर की एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं। रणबीर को बॉलीवुड का मोस्ट चार्मिंग बॉय भी कहा जाता है। एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। दीपिका से लेकर कटरीना कैफ तक को रणबीर डेट कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications