Home / Photos
Bhojpuri Song: ‘रंगदारो के भतार’ भोजपुरी गाने में राकेश मिश्रा ने मचाया धमाल, तस्वीरों में दिखा ग़ज़ब स्वैग
Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार राकेश मिश्रा का नया गाना ‘रंगदारो के भतार’ ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। गाने ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। सवेरा म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज गाने दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
1/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
Rakesh Mishra Bhojpuri Song: म्यूजिक वीडियो में राकेश मिश्रा के साथ अपनी मदमस्त अदाओं से अभिनेत्री मनीषा यादव ने समां बांध दिया है। दोनों की जोड़ी ने स्क्रीन पर आग लगा दी है, जिससे यह गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
2/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
गाने को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है और इसे बनाते समय हमने पूरी कोशिश की है कि दर्शकों को कुछ नया और धमाकेदार सुनने को मिले।
3/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
'रंगदारो के भतार' एक मस्तीभरा गाना है, जिसमें दर्शकों को मनोरंजन के साथ बेहतरीन संगीत का अनुभव होगा। मनीषा यादव के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा, उन्होंने अपनी अदाकारी से गाने में जान डाल दी है।
4/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
मुझे उम्मीद है कि यह गाना भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आएगा और उनका भरपूर प्यार मिलेगा।
5/5
Photo Credit: One India Hindi
Share
राकेश मिश्रा ने अपने फैंस से भी आग्रह किया कि वे इस गाने को सुनें और इसे हिट बनाने में सहयोग दें।


Click it and Unblock the Notifications