Home / Photos
Mathili Song:‘पहुनवा राघव’ गाने को लेकर प्रिया मलिक ने कहा ये गर्व की बात, मिथिला और बिहार के लोगों को ज़रूर...
Pahunwa Raghav Mathili Song: क्षेत्रीय लोक संगीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हुआ जे एम एफ भोजपुरी से रिलीज मैथिली लोकगीत ‘पहुनवा राघव’ रिलीज के साथ वायरल हो रहा है. इस मैथिली लोकगीत को प्रिया मलिक ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. साथ ही इस गाने के जरिये भगवान श्री राम और मिथिला के रिश्ते को स्थापित करते हुए एक नायाब प्रस्तुति है.
1/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
मैं इस गाने को लेकर बेहद खुश हूं. वहीँ, गाने में नजर आ रही श्वेता म्हारा ने कहा कि भोजपुरी के बाद मैथली में काम करने का अवसर मिला.
2/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
Priya Mallik Song: ‘पहुनवा राघव’ गाने में मिथिला की मिठास और मधुरता इस गाने की भव्यता को और बढाने वाली है. गाने का म्यूजिक वीडियो बेहद आकर्षक है.
3/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
इस गाने में खूबसूरत अभिनेत्री श्वेता म्हारा की मदहोश करने वाली अदाएं इस गाने में चार चाँद लगा रही है. इसमें उनके साथ वेद शर्मा भी नज़र आ रहे हैं.
4/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
प्रिया मलिक ने गाने को लेकर कहा कि मिथिला की लोकसंस्कृति और लोक संगीत काफी समृद्ध रही है. यह मैथिली लोकगीत 'पहुनवा राघव' उसी परम्परा को आगे बढाने वाली है.
5/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
मुझे यह गाना गा कर गर्व महसूस हो रहा है. मैं इसके लिए जे एम एफ भोजपुरी और बद्रीनाथ झा का आभार व्यक्त करती हूं. इस गाने को मिथिला, बिहार समेत तमाम लोगों को सुनना और देखना चाहिए.
6/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
यह और भी प्यारी भाषा है और हमारे इस गाने की टीम भी बेहद खूबसूरत थी, जिस वजह से हमने एक नायाब गाने को बनाया है.
7/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
आपको बता दें कि मैथिली लोकगीत ‘पहुनवा राघव’ के गीतकार प्रिया मलिक हैं. रिक्रिएशन पंकज नारायण ने किया है. संगीतकार लालकृष्ण लक्ष्मीकांत हैं.
8/8
Photo Credit: One India Hindi
Share
गीतकार सूरज क्रूनर हैं. गाने के वीडियो में श्वेता महरा और वेद शर्मा हैं. निर्देशक एवं डीओपी वेंकट महेश हैं. क्रिएटिव डायरेक्टर नितेश सिंह हैं. सहायक डीओपी लवकेश विश्कर्मा और रियाज अली हैं.


Click it and Unblock the Notifications